: शिवलिंग से लिपटे मिले नाग देवता: मंदिर में उमड़ पड़ी भक्तों की भीड़, जानिए कहां दिखा अद्भुत नजारा ?
गौरेला पेंड्रा मरवाही: सावन के महीने में शिवलिंग से लिपटे सांप को देखकर लोग धन्य हो जाते हैं. ऐसा ही नजारा पितृपक्ष में भी देखने को मिला है. जिसे देखकर लोग खुद को खुशनसीब समझने लगे. छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में ये देखने को मिला. जहां एक कोबरा शिवलिंग से लिपटा हुआ दिखा.
गौरेला पेंड्रा मरवाही में शिवलिंग में कोबरा पेंड्रा में शिवलिंग पर नागदेव के लिपटने का एक दुर्लभ नजारा दिखा है. गुरुवार दोपहर बाद की ये घटना है. बांधा तालाब के किनारे एक छोटा सा शिवलिंग है. इस शिवलिंग पर अचानक कहीं से एक छोटा सा कोबरा पहुंच गया। शिवलिंग से लिपट गया. तालाब के पास मौजूद कुछ लोगों ने ये नजारा देखा. देखते ही देखते पूरे गांव में ये खबर फैल गई. वहां से आने जाने वाले लोग भी इस खूबसूरत नजारे को देखने वहीं पर रुक गए. लोगों की भीड़ का एहसास होने के बाद भी नागदेवता टस से मस नहीं हुए और अपने आराध्य से लिपटे रहे. काफी देर तक शिवलिंग पर मौजूद नागदेवता का लोगों ने भी भरपूर आशीर्वाद लिया. इसी बीच कुछ लोगों ने स्थानीय स्नैक मैन द्वारिका कोल को बुलाया. उन्होंने अपने हुनर से बेबी कोबरा को पकड़ा और सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया. शिवलिंग से लिपटे इस कोबरा का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPSTags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन