: छत्तीसगढ़ में मां-बेटे का खौफनाक कत्ल: कातिलों ने घर में घुसकर मारा, दूसरे बेटे की हालत नाजुक
Murder of Mother and Son in Bastar: बस्तर जिले में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। हत्या की घटनाओं से बस्तर में अशांति है। बस्तर जिले के जगदलपुर शहर में एक बार फिर घर के अंदर मां-बेटे की हत्या कर दी गई। एक बेटा घायल मिला। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मां-बेटे की हत्या, दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल
Murder of Mother and Son in Bastar: शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के अनुपमा चौक से धरमपुरा जाने वाली सड़क पर स्थित एक घर में मां-बेटे की हत्या कर दी गई है। साथ ही इस हत्या में एक बेटा घायल हो गया है। घटना बीती रात की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।पारिवारिक कलह हो सकती है वजह
Murder of Mother and Son in Bastar: इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लिया। साथ ही घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है। घटना की बारीकी से जांच की जा रही है। Murder of Mother and Son in Bastar: मृतक मां का नाम गायत्री है। मृतक का बेटा नीलेश गुप्ता है और घायल का नाम गोलू है। प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह के कारण घटना को माना जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज से सुराग मिल सकता है बस्तर एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि डायल 112 से घटना की सूचना मिली थी। Murder of Mother and Son in Bastar: बगल के घर से पुलिस घर में दाखिल हुई। घर में सारा सामान बिखरा पड़ा था। दो शव मिले हैं। पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे से पिछले दिन की गतिविधियों पर भी नजर रखी जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।बस्तर में हत्या की घटनाएं बढ़ीं
Murder of Mother and Son in Bastar: एक दिन पहले ही बस्तर पुलिस ने दो हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उन्होंने विवाद के बाद हत्या की और खुद को बचाने के लिए मृतक के घर में ही शव को लटका दिया था। कुछ दिन पहले ही जगदलपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर दो सगे भाइयों की हत्या कर दी गई थी। लगातार हो रही हत्याओं से जिले में अशांति और भय व्याप्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन