: 18 बंदरों का कैसे पकड़ाया कातिल ? गोली मारकर की थी हत्या, जानिए अब तक की कहानी ?
Murder of monkeys in Belgaum Bemetara: छत्तीसगढ़ के बेमेतरा के साजा ब्लॉक के बेलगांव इलाके में खेत की रखवाली करते समय एक शिकारी ने 18 बंदरों को मार डाला। शिकारी ने बंदरों को मारने के लिए लोहे के छर्रे वाली राइफल का इस्तेमाल किया।
Murder of monkeys in Belgaum Bemetara: वन विभाग की टीम ने 18 बंदरों की हत्या के आरोपी शिकारी रामाधार को गिरफ्तार कर लिया है। वन विभाग की टीम ने रामाधार को राइफल के साथ धमधा से गिरफ्तार किया है। वन विभाग की टीम अब गिरफ्तार शिकारी से पूछताछ कर रही है। 18 बंदरों का हत्यारा गिरफ्तार Murder of monkeys in Belgaum Bemetara: वन विभाग के मुताबिक 26 अगस्त को साजा तहसीलदार और वन विभाग की टीम ने बंदरों के शव बरामद किए थे। सभी बंदरों के शव बरामद करने के बाद पंचनामा के लिए भेज दिया गया था। Murder of monkeys in Belgaum Bemetara: मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जांच के दौरान वन विभाग को पता चला कि खेत की रखवाली कर रहे शिकारी ने ही यह अपराध किया है। "जब हम खेत की ओर जा रहे थे, तो देखा कि आरोपी अपनी बंदूक से बंदरों पर निशाना साध रहा था। आरोपी के हमले में 18 बंदरों की मौत हो गई। 28 अगस्त को वन्य जीव अधिनियम के तहत आरोपी की तलाश शुरू की गई।" सीताराम वर्मा, पंच सीसीएफ और डीएफओ ने की कार्रवाई Murder of monkeys in Belgaum Bemetara: वन विभाग ने बताया कि "शिकायत बहुत गंभीर थी। कुल 18 बंदरों की मौत हुई। पूरी कार्रवाई प्रधान मुख्य वन संरक्षक के निर्देश पर की गई। प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने सख्त आदेश दिए हैं कि ऐसे मामलों में तत्काल कार्रवाई की जाए। Murder of monkeys in Belgaum Bemetara: दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाए। अधिकारियों के निर्देश पर दुर्ग सर्किल के मुख्य वन संरक्षक और डीएफओ ने सख्त कार्रवाई करते हुए 5 सितंबर को शिकारी रामाधार को गिरफ्तार कर लिया।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद के वसूलीबाज कांग्रेस नेता पर FIR : CM पोर्टल को बनाया कमीशन का खजाना, सचिव-सरपंचों को लूटने का बनाया जरिया, गिरफ्तारी की लटकी तलवार
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन