Logo
Breaking News Exclusive
CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

: जिले के सभी माडल गौठानों में होगी मशरूम की खेती

News Desk

News Desk / Wed, Sep 14, 2022

जिले के सभी माडल गौठानों में होगी मशरूम की खेती

Publish Date: | Thu, 15 Sep 2022 12:17 AM (IST)

मुंगेली (नईदुनिया न्यूज) । कलेक्टर राहुल देव ने जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने कहा जिले के सभी माडल गौठानों में मशरूम की खेती होगी।

बैठक में उन्होंने समय सीमा के लंबित प्रकरणों के संबंध में अधिकारियों से वन-टू-वन जानकारी प्राप्त की और लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने की बात कही। बैठक में कलेक्टर देव ने कहा कि धान खरीदी राज्य श्ाासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। इसके लिए खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का उपार्जन के लिए किसानों का नवीन पंजीयन एवं रकबा में संशोधन का कार्य प्रारंभ हो गया है और यह कार्य 31 अक्टूबर तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के पंजीकृत किसानों का रकबा यथास्थिति खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में स्थानांतरित हुआ है। इसमें विसंगति हो सकती है। इसे दूर करने के लिए कृषि विभाग के उपसंचालक, सभी अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं और जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नोडल अधिकारी को निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने गिरदावरी कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की और उन्होंने राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम को फील्ड में जाकर 30 सितंबर तक त्रुटिरहित गिरदावरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने व्यक्तिगत वन अधिकार पत्रक और सामुदायिक वन संसाधन अधिकार के संबंध में जानकारी प्राप्त की और वन क्षेत्र में निवास करने वाले आदिवासियों को व्यक्तिगत वन अधिकार पत्रक और सामुदायिक वन संसाधन अधिकार प्रदान करने के लिए अधिकारियों को सर्वे करने के निर्देश दिए।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के क्रियान्वयन और जिले को तम्बाकू मुक्त बनाए जाने के लिए कलेक्टर राहुल देव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित किया गया। इसमें तंबाकू मुक्त बनाने संकल्प लिया गया। कलेक्टर राहुल देव ने कहा जिले को तम्बाकू मुक्त जिला बनाने के लिए समस्त विभाग प्रमुखों को उनके कार्यालय परिसर में धारा चार के तहत धूम्रपान निषेध बोर्ड लगाएं। स्वास्थ्य विभाग से चालान प्रति प्राप्त कर नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए धारा चार एवं छह के उल्लंघन होने पर कार्रवाई करें। उन्होंने इस दौरान शैक्षणिक संस्थाओं के 100 गज में स्थापित ऐसे दुकान को हटाने तथा कोटपा अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई करें।

Posted By: Yogeshwar Sharma

NaiDunia Local
NaiDunia Local

 


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन