: छत्तीसगढ़ की नाबालिग लड़की से महाराष्ट्र में दुष्कर्म: किराए के मकान में ले जाकर रेप किया, फिर नागपुर रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गया
आरोपी उसे बहला-फुसलाकर कब ले गया?
दरअसल, नाबालिग लड़की 20 नवंबर को परिजनों को बिना कुछ बताए गायब हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने उसकी सहेली, पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने 20 नवंबर को उतई थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।
साइबर सेल की मदद से जांच
नाबालिग लड़की के लापता होने की शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। साइबर सेल की मदद से लगातार जांच कर रही थी। इस बीच 21 नवंबर को नागपुर जीआरपी से पुलिस को युवती के बारे में सूचना मिली।
केमिकल डालकर युवती का प्राइवेट पार्ट जलाया: मुंबई ले जाकर बंधक बनाया, कमरे में कैद कर भूखा-प्यासे रखा, डेढ़ साल तक रेप
नागपुर चाइल्ड केयर में मिली नाबालिग लड़की
जीआरपी ने बताया कि लड़की लावारिस हालत में मिली थी। नाबालिग लड़की को नागपुर चाइल्ड केयर में रखा गया है। पुलिस 21 नवंबर को नागपुर पहुंची, जहां से लड़की को सकुशल बरामद कर लिया गया। साथ ही उसे दुर्ग लाकर परिजनों को सकुशल सौंप दिया गया।
गांव में ही छिपा था आरोपी
पुलिस ने बताया कि 24 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि इंदिरा आवास वार्ड 19 डुमरडीह थाना उतई निवासी आरोपी निखिल कुर्रे डुमरडीह स्थित अपने घर में देखा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में ले लिया।
युवक ने शादी का प्रलोभन देकर युवती का अपहरण किया था
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पहले उसने उसे झूठे प्यार में फंसाया, शादी का प्रलोभन दिया, फिर घरवाले नहीं मानेंगे यह कहकर अपहरण कर लिया। पहले वह उसे रायपुर लेकर आया। इसके बाद वहां से नागपुर ले गया। वहां किराए के मकान में रखा। बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद वह उसे छोड़कर भाग गया।
कोर्ट ने आरोपी को जेल भेजा
महिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद का वसूलीबाज कांग्रेस नेता पर FIR : CM पोर्टल को बनाया कमीशन का खजाना, सचिव-सरपंचों को लूटने का बनाया जरिया, गिरफ्तारी की लटकी तलवार
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन