: रायपुर के ट्रांसफॉर्मर गोदाम में भीषण आग: बिजली विभाग के 1500 ट्रांसफार्मर जलकर राख, 3 KM तक इलाका कराया गया खाली, 40 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी
तीन किलोमीटर का दायरा खाली कराया गया
जानकारी के मुताबिक गोदाम में करीब 6000 ट्रांसफार्मर रखे हुए थे, जिनमें से करीब 1500 ट्रांसफार्मर जलकर राख हो गए. ट्रैफिक पुलिस ने तीन किलोमीटर का दायरा खाली करा लिया है। साथ ही उस रास्ते को भी ब्लॉक कर दिया गया है।
40 गाड़ियां मौके पर, अब तक फेंका गया 3.20 लाख पानी
गोदाम के चारों तरफ बस्तियों में फायर ब्रिगेड गाड़ियों की तैनाती की गई है। 6-7 किलोमीटर से चारों तरफ से पानी गोदाम में पानी फेंका जा रहा है। अब तक 40 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से करीब 3 लाख 20 हजार लीटर पानी फेंका जा चुका है।
रायपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने गड़बड़ी की आशंका जताई है। उन्होंने कहा कि कुछ लापरवाही हुई है जिसके कारण भीषण आग लगी है. उन्होंने कहा कि लोगों की जान को खतरा हो सकता है।
विकास उपाध्याय ने आरोप लगाया कि विभाग ने जानबूझकर कुछ दबाने के लिए यह कदम उठाया है। पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। अगर लापरवाही हुई है तो जो दोषी हैं उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
आग पिछले तीन घंटे से जल रही है और लगातार बढ़ती जा रही है। इसके चलते आसपास के घरों को खाली कराया जा रहा है। आग से कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने से ट्रांसफार्मर पटाखों की तरह फूट रहे हैं।
दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे
आग पर काबू पाने के लिए आसपास की दमकल गाड़ियों को बुलाया जा रहा है और दमकल गाड़ियों को अंदर जाने के लिए रास्ता बनाने के लिए परिसर के चारों ओर की दीवार को तोड़ा जा रहा है. फिलहाल फायर ब्रिगेड की 40 गाड़ियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद के वसूलीबाज कांग्रेस नेता पर FIR : CM पोर्टल को बनाया कमीशन का खजाना, सचिव-सरपंचों को लूटने का बनाया जरिया, गिरफ्तारी की लटकी तलवार
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन