: छत्तीसगढ़ में युवक की मौत का LIVE VIDEO: ड्राइवर ने अचानक खोला गेट, टकराते ही हाईवा के नीचे आया बाइक सवार
LIVE VIDEO of the death of youth in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बाइक सवार की मौत का लाइव सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। मिनी पिकअप के ड्राइवर ने अचानक गेट खोल दिया। जिससे बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र में हुई।
दरअसल, कोटा के पिपरतराई निवासी संजय कुर्रे (25) पुत्र सोनदास कुर्रे सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा था। बीते गुरुवार दोपहर वह सीपत चौक से राजकिशोर नगर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अशोक नगर चौक के पास ट्रक ने उसे कुचल दिया।
मौत का लाइव सीसीटीवी वीडियो सामने आया
हादसे में युवक की मौत के बाद पुलिस जांच में सीसीटीवी मिला है। जिसमें युवक ट्रक से कुचला हुआ दिखाई दे रहा है। शुरुआती जांच में माना जा रहा था कि यह ट्रक ड्राइवर की लापरवाही है। लेकिन, वीडियो सामने आने के बाद मिनी पिकअप के ड्राइवर की लापरवाही सामने आई है।
ड्राइवर ने खोला गेट, टक्कर लगते ही युवक बाइक से गिरा
वीडियो में दिख रहा है कि एक मिनी पिकअप सड़क किनारे भीड़भाड़ वाली जगह पर रुकी। इस दौरान उसके ड्राइवर ने बिना पीछे देखे अचानक गेट खोल दिया। इसी दौरान पीछे से बाइक सवार एक युवक आ रहा था। वह गेट से टकराकर बाइक से नीचे गिर गया। इस दौरान वह पीछे से आ रहे ट्रक के पहिए के नीचे कुचला गया।
शहर में यातायात व्यवस्था बदहाल
बता दें कि शहर की यातायात व्यवस्था बदहाल है। एक तरफ नो एंट्री में भारी वाहन बेखौफ दौड़ रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से दोपहिया और चार पहिया वाहन खड़े रहते हैं। पुलिस इन्हें हटाने या चालानी कार्रवाई करने के लिए आगे नहीं आती। सीपत चौक से राजकिशोर नगर चौक तक सड़क किनारे खड़े वाहनों की वजह से जाम की स्थिति बनी रहती है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद का वसूलीबाज कांग्रेस नेता पर FIR : CM पोर्टल को बनाया कमीशन का खजाना, सचिव-सरपंचों को लूटने का बनाया जरिया, गिरफ्तारी की लटकी तलवार
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन