Logo
Breaking News Exclusive
मोबाइल में मिले कई युवतियों के आपत्तिजनक VIDEO; लोगों ने अर्धनग्न कर पीटा टीचर ने प्रश्नपत्र की फोटो वॉट्सएप स्टेटस पर डाली; आरोपी समेत 3 सस्पेंड हफ्ता वसूली को लेकर कुटाई; कोचिंग संचालक पर लाठी-डंडों से अटैक शॉट मारा… शटल उठाने गए… और गिर पड़े, शुगर के मरीज थे, रोजाना खेलते थे जय माता दी लिखकर चाट बेच रहा था मुस्लिम, बजरंग दल बोला- थूक-मूत्र जिहाद करते हैं 12 आस्था स्थल बनेंगे, मिड डे मील में दूध, मेडिकल कॉलेजों में कैंसर-हार्ट का इलाज, लाड़ली बहनों को क्या ? एप और वेब दोनों जगह नहीं चल रहा; 1 महीने में दूसरी बार सर्विस ठप हुई वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा, कहा- हमारे परिवार जान से मारने की धमकी दे रहे जबरन गाड़ी में बैठाने और झाड़ियों में ले जाने की कोशिश, विरोध पर परिजनों की पिटाई की अनूपपुर में 4 दिन पहले घर की दीवार गिराई थी, मलबे में दबने से घायल हुए थे मोबाइल में मिले कई युवतियों के आपत्तिजनक VIDEO; लोगों ने अर्धनग्न कर पीटा टीचर ने प्रश्नपत्र की फोटो वॉट्सएप स्टेटस पर डाली; आरोपी समेत 3 सस्पेंड हफ्ता वसूली को लेकर कुटाई; कोचिंग संचालक पर लाठी-डंडों से अटैक शॉट मारा… शटल उठाने गए… और गिर पड़े, शुगर के मरीज थे, रोजाना खेलते थे जय माता दी लिखकर चाट बेच रहा था मुस्लिम, बजरंग दल बोला- थूक-मूत्र जिहाद करते हैं 12 आस्था स्थल बनेंगे, मिड डे मील में दूध, मेडिकल कॉलेजों में कैंसर-हार्ट का इलाज, लाड़ली बहनों को क्या ? एप और वेब दोनों जगह नहीं चल रहा; 1 महीने में दूसरी बार सर्विस ठप हुई वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा, कहा- हमारे परिवार जान से मारने की धमकी दे रहे जबरन गाड़ी में बैठाने और झाड़ियों में ले जाने की कोशिश, विरोध पर परिजनों की पिटाई की अनूपपुर में 4 दिन पहले घर की दीवार गिराई थी, मलबे में दबने से घायल हुए थे

: Jal Jagar Mahotsav Dhamtari: जल जगार महोत्सव में मचेगा धमाल, गंगरेल बांध में आयोजन, CM साय खोलेंगे सरकारी खजाना

MP CG Times / Sat, Oct 5, 2024

Jal Jagar Mahotsav Dhamtari Chhattisgarh: धमतरी जिले के पंडित रविशंकर जलाशय (गंगरेल बांध) में प्रदेश का सबसे बड़ा जल महोत्सव शुरू हो गया है। गंगरेल बांध के किनारे स्थित (Jal Jagar Mahotsav Dhamtari) बरडीहा लेक रिसॉर्ट में शनिवार सुबह 'जल जगार महोत्सव' की शुरुआत हुई। इस दौरान धमतरी कलेक्टर नम्रता गांधी मौजूद रहीं। जल संतुलन खेल और थ्रो रो इवेंट से शुरुआत Jal Jagar Mahotsav Dhamtari Chhattisgarh: आजीविका महाविद्यालय धमतरी के पर्यटक गार्ड सदस्य माधव सिंह ने जल संतुलन खेल में भाग लेकर जल ओलंपिक (Jal Jagar Mahotsav Dhamtari) की शुरुआत की। उन्होंने गंगरेल बांध के पानी में बने संतुलन ढांचे पर लहरों के बीच चलकर दोनों हाथों से समन्वय बनाने का प्रयास किया। Jal Jagar Mahotsav Dhamtari Chhattisgarh: इसके बाद नरहरा जलप्रपात जल प्रबंधन समिति की पर्यटक गाइड महिलाओं ने थ्रो रो इवेंट में हिस्सा लिया। समिति की 3 सदस्य सजवान, गणेश्वरी और टिकेश्वरी ने उत्साह के साथ पानी में रस्सी फेंकी। जल संरक्षण की दिशा में काम करने वाली समिति के सदस्यों ने इन प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों में काफी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम स्थल को जल जागरूकता के नारे, कविताएं आदि बैनर पोस्टर से सजाया गया है। प्रतियोगिता के आयोजन से गंगरेल बांध का तट आकर्षक एवं मनोरम (Jal Jagar Mahotsav Dhamtari) हो गया है। विशाल जल संग्रह में विभिन्न प्रकार की जेट स्की, बनाना राइड बोट, कयाकिंग, नाव आदि की व्यवस्था की गई है, जिसमें प्रतिभागी उत्साह के साथ भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री साय भी होंगे शामिल समारोह के उद्घाटन के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 5 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जिले की (Jal Jagar Mahotsav Dhamtari) जनता को 87 करोड़ 25 लाख 77 हजार रुपए की लागत के कुल 49 विकास कार्यों की सौगात देंगे। Jal Jagar Mahotsav Dhamtari Chhattisgarh: इनमें 65 करोड़ 84 लाख 91 हजार रुपए की लागत के 33 कार्यों का लोकार्पण एवं 21 करोड़ 40 लाख 86 हजार रुपए की लागत के 16 कार्यों का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। धमतरी के गंगरेल बांध में आयोजित 'जल जगार उत्सव' 5 और 6 अक्टूबर को होगा। जल जगार महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जल से संबंधित प्रतियोगिताएं जैसे कयाकिंग, तैराकी, बनाना राइड, फ्री स्टाइल तैराकी, फ्लैग रन, थ्रो रो, रिवर क्रॉसिंग आदि का आयोजन किया जा रहा है। Jal Jagar Mahotsav Dhamtari Chhattisgarh: दर्शक अपने पूरे परिवार के साथ इन प्रतियोगिताओं का आनंद ले रहे हैं। जल जगार महोत्सव के लिए गंगरेल बांध में लाइफ जैकेट, मेडिकल किट समेत सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन