: MP में कंपनी के गोदाम में लगी आग: डीजल के कंटेनर भी चपेट में आए; धमाके सुनाई दिए, दूर से दिखाई दे रहा धुआं
Indore Himalaya Coach And Bus Body Builders Godown Fire Accident: MP के इंदौर में एक निजी कंपनी के गोदाम में आग लग गई। घटना लसूड़िया स्थित एसआर कंपाउंड हिमालय बस बॉडी बिल्डिंग के गोदाम में हुई। आग लगने के बाद कई धमाके भी सुनाई दिए। कई किलोमीटर दूर से धुआं उठता दिखाई दे रहा है।
Indore Himalaya Coach And Bus Body Builders Godown Fire Accident: सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। यहां बस में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल रखा हुआ था। डीजल के कई टैंक भी रखे हुए थे। इससे आग और फैल गई।
थर्माकोल शीट से फैली आग
Indore Himalaya Coach And Bus Body Builders Godown Fire Accident: मौके पर मौजूद गोदाम मालिक मनीष यादव ने बताया कि वह खाना खाने गए थे, इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी थर्मोकोल शीट पर गिरी, जिससे आग लग गई और वहां रखे अन्य कच्चे माल में भी फैल गई।बसों की बॉडी बनाने का होता है काम
Indore Himalaya Coach And Bus Body Builders Godown Fire Accident: फायर ब्रिगेड अफसरों के मुताबिक यहां बसों की बॉडी बनाने का काम होता है। हादसे के वक्त कुछ वाहन भी अंदर थे। आग लगने से वे भी जलकर राख हो गए। Indore Himalaya Coach And Bus Body Builders Godown Fire Accident: करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन अंदर से अभी भी धुआं निकल रहा है। फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद के वसूलीबाज कांग्रेस नेता पर FIR : CM पोर्टल को बनाया कमीशन का खजाना, सचिव-सरपंचों को लूटने का बनाया जरिया, गिरफ्तारी की लटकी तलवार
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन