: छत्तीसगढ़ में बनेगा पहला नेचुरोपैथी सेंटर: पीएम मोदी ने दिल्ली से वर्चुअली किया शिलान्यास, जानिए क्या-क्या मिली सौगात
बिलासपुर में 240 बिस्तरों वाला अस्पताल
200 करोड़ रुपये की लागत से बने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल सिम्स को 240 बिस्तरों की सुविधा के साथ शुरू किया जा रहा है। अस्पताल के बारे में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि यह अस्पताल तीन चरणों में शुरू होगा। पहले चरण में ओपीडी, दूसरे चरण में वार्ड और आईसीसीयू, डायलिसिस यूनिट और तीसरे चरण में कैथ लैब, ओटी, हार्ट और लंग मशीन शुरू होंगी और चौथे चरण में अस्पताल पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा।
बिलासपुर में इस सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के शुरू होने से सरगुजा और बिलासपुर संभाग के मरीजों को रायपुर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी और उन्हें नजदीक में ही बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
छत्तीसगढ़ में दिवाली से पहले अफसरों के तबादले: राज्य प्रशासनिक सेवा के 22 अफसरों का तबादला, देखिए पूरी लिस्ट
रायपुर में प्रदेश का पहला नेचुरोपैथी सेंटर
नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल कार्यक्रम में रायपुर में 100 बिस्तरों वाले केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (CRIYN) की आधारशिला रखी। इसकी जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने बताया है कि इसे 90 करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा।
इस संस्थान के लिए आयुष विभाग को 10 एकड़ जमीन उपलब्ध कराई गई है। यह छत्तीसगढ़ का पहला योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान केंद्र एवं अस्पताल होगा। इस केंद्र में वेलनेस थेरेपी में प्रशिक्षण प्रमाणन पाठ्यक्रम और अनुसंधान में फेलोशिप पाठ्यक्रम भी चलाया जाएगा। शिलान्यास के बाद अब 100 बिस्तरों वाला केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान 24 महीने में शुरू हो जाएगा।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद के वसूलीबाज कांग्रेस नेता पर FIR : CM पोर्टल को बनाया कमीशन का खजाना, सचिव-सरपंचों को लूटने का बनाया जरिया, गिरफ्तारी की लटकी तलवार
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन