DSP को युवक-युवती ने मारा चाकू : पीछा करते हुए सुकमा से दंतेवाड़ा पहुंचे थे, सिर-गले में आई गंभीर चोटें, दुर्ग के रहने वाले हैं आरोपी
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के DSP तोमेश वर्मा पर पुरानी रंजिश के चलते दंतेवाड़ा में युवक-युवती ने चाकू से हमला कर दिया। जिससे अफसर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके चेहरे पर गहरी चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के मुताबिक, डीएसपी तोमेश वर्मा किसी काम से दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय आए हुए थे। इस दौरान दुर्ग निवासी रविशंकर रमाशंकर साहू और रजनिशा वर्मा उनका पीछा करते हुए सुकमा से दंतेवाड़ा आ गए। इस दौरान मौका मिलते ही अचानक चाकू से गले के पास हमला कर दिया।
जिससे उनके सिर और गले के पास गंभीर रूप से चोट आई है। उन्हें दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। डॉक्टर के अनुसार, उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हमलावर युवक और युवती को गिरफ्तार कर लिया है।

पुरानी रंजिश बताई जा रही वजह
बताया जा रहा है कि, दोनों आरोपी और तोमेश वर्मा के बीच दुर्ग जिले की कोर्ट में पहले से एक प्रकरण विचाराधीन था। जिसमें सितंबर 2025 में दोषमुक्ति हुई थी। इसी पुराने केस से जुड़ी रंजिश को हमले का कारण माना जा रहा है।

युवक-युवती से पूछताछ जारी- ASP
इस पूरे मामले में दंतेवाड़ा ASP आरके बर्मन ने बताया कि, युवक-युवती से पूछताछ की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। सभी पहलुओं में मामले की जांच की जा रही है।
Tags :
DSP पर हमला, सुकमा, दंतेवाड़ा, चाकूबाजी, युवक-युवती गिरफ्तार, पुलिस अधिकारी घायल, सिर में चोट, गले में चोट, छत्तीसगढ़ अपराध समाचार, दुर्ग निवासी आरोपी, DSP attacked, Sukma, Dantewada, stabbing, young man and woman arrested, police officer injured, head injury, neck injury, Chhattisgarh crime news, accused resident of Durg
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन