: छत्तीसगढ़ में नशे का नेटवर्क का पर्दाफाश: MP के शराब तस्करों को पुलिस ने पकड़ा, जानिए कितने लाख का दारू जब्त ?
Drug network exposed in Chhattisgarh: कोंडागांव पुलिस ने साइबर सेल की मदद से तस्करी के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। मध्य प्रदेश से लाई जा रही 2 लाख 99 हजार रुपए की अवैध शराब बरामद की गई है। शराब की बड़ी खेप के साथ ही पुलिस ने छह तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
दरअसल, पुलिस को मुखबिर से तस्करों के बारे में सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस ने नारायणपुर तिराहा के पास नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी शुरू की। सर्च ऑपरेशन के दौरान ही पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली। शराब तस्कर गिरोह का पर्दाफाश नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक दोपहिया वाहन और दो लग्जरी कारों को रोका। वाहन की चेकिंग के दौरान कार से 2 लाख 99 हजार रुपए की अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस टीम ने कार से कुल 52 पेटी शराब जब्त की। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस के सामने तस्करी का जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि वे शराब की खेप जगदलपुर ले जा रहे थे। पुलिस ने दोपहिया वाहन की डिक्की से एक लाख रुपये की नकदी भी बरामद की है। आबकारी अधिनियम के तहत होगी कार्रवाई सभी तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार लोगों के पास से पुलिस ने छह मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। तस्करों ने पूछताछ में बताया है कि वे शराब की खेप मध्य प्रदेश से लेकर आए थे। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े तारों की जांच में जुटी है। हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे के खिलाफ छत्तीसगढ़ में बड़ी बैठक की थी।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन