: Corona Explosion in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में कोरोना विष्फोट, एक साथ 19 छात्राएं संक्रमित, जानिए कहां हुई मौत ?
Corona Explosion in Chhattisgarh: धमतरी। एक बार फिर कोरोना डराने लगा है। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रहे संक्रमण के आंकड़ों में एक और बड़ा आंकड़ा जुड़ गया है. दरअसल, धमतरी के एक हॉस्टल की 19 लड़कियां एक साथ संक्रमित पाई गई हैं. इससे स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। वहीं, धमतरी में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 23 हो गई है.
स्वास्थ्य महकमा अलर्ट धमतरी का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य अमला अलर्ट मोड पर आ गया है. जिल में टेस्टिंग बढ़ा दी गई है। वहीं बच्चियों को आइसोलेट कर दिया गया है। इसके अलावा गर्ल्स हॉस्टल में भी जांच की जा रही है। एक साथ सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई धमतरी बालिका विद्यालय की छात्राओं को सर्दी-खांसी की शिकायत थी। जिसके बाद वह जांच के लिए सिविल अस्पताल पहुंची। यहां एंटीजन टेस्ट में सभी 19 लड़कियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। मामला सामने आने के बाद बीएमओ डॉ. डीआर ठाकुर ने बताया कि अन्य छात्राओं की जांच की जा रही है. एहतियात के तौर पर उन्हें अलग रखा गया है। मरीजों की संख्या बढ़ी करीब एक साल बाद बेमेतरा में भी कोरोना की दोबारा एंट्री हो गई है। यहां तीन दिन में 4 संक्रमित मरीज मिले हैं। सभी को होम आइसोलेशन में रखकर इलाज किया जा रहा है। इनमें कोरोना के कोई गंभीर लक्षण नहीं हैं। बता दें कि बेमातरा में कोरोना काल में करीब 25 हजार संक्रमित मिले। इसमें से करीब 300 लोगों की मौत हो गई थी। बिलासपुर में मौत रविवार को फिर जिले में एक कोरोना संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई। रतनपुर निवासी मरीज को 31 मार्च को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोविड-19 के लक्षण दिखने पर आरटीपीसीआर टेस्ट कराया गया। इसी बीच रिपोर्ट आ गई और मरीज की मौत हो गई। हालांकि, मरीज पहले से ही सिकल सेल रोग से पीड़ित था। गांव में कांटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है।Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन