: कोयला कारोबारी ने जहर खाकर की खुदकुशी: पैसों के लेन-देन से था परेशान, जानिए किस BJP नेता का खुद को बताता था करीबी ?
Coal trader commits suicide by consuming poison: बिलासपुर जिले के बिल्हा विधायक और भाजपा नेता धरमलाल कौशिक के करीबी बताए जाने वाले कोयला व्यापारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। बताया जा रहा है कि पैसों के लेन-देन से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है।
तिफरा के परसदा निवासी नरेंद्र कौशिक ट्रांसपोर्टर थे। वह कोयला डिपो भी चलाते थे। मंगलवार को जहर खाने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अपोलो अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान शाम करीब 5 बजे उनकी मौत हो गई। देर रात पुलिस को दी गई सूचना अपोलो अस्पताल प्रबंधन ने इस घटना की जानकारी सरकंडा थाने को नहीं दी। अस्पताल की मेमो रिपोर्ट मिलने पर पुलिस ने देर रात 11 बजे मामला दर्ज किया। आज (बुधवार) पुलिस शव का पंचनामा कर परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराएगी। परिजनों से पूछताछ के बाद पता चलेगा आत्महत्या का कारण परिजनों के अनुसार नरेंद्र कौशिक का कोयला व्यापारी से लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। इसके चलते वह कुछ समय से परेशान था। हालांकि पुलिस को अभी इसकी जानकारी नहीं है। पुलिस का कहना है कि आज परिजनों से पूछताछ कर उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। जिसके बाद ही आत्महत्या के कारणों का पता चल पाएगा। दो दिन पहले साय का स्वागत करने रेलवे स्टेशन पहुंचे थे सीएम दो दिन पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर दौरे पर थे। उस समय नरेंद्र कौशिक उनका स्वागत करने रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। अन्य नेताओं के साथ उन्होंने देर रात तक कवि सम्मेलन में भी हिस्सा लिया था।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन