: छत्तीसगढ़ में अफेयर के शक में कत्ल: पत्नी को फावड़े से काट डाला पति, लाश को खेत में लगाया ठिकाने और फिर...
Chhattisgarh Wife Murder Update Korba News Suspicion Of Affair: छत्तीसगढ़ के कोरबा में पति ने पत्नी के किसी और से बात करने पर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने पत्नी पर फावड़े से हमला कर दिया। मरने के बाद शव को खेत में फेंक दिया और फरार हो गया। पति को पत्नी के चरित्र पर शक था। मामला कोरबा चौकी क्षेत्र का है।
Chhattisgarh Wife Murder Update Korba News Suspicion Of Affair: जानकारी के मुताबिक, जलके गांव निवासी मंगली बाई (32) की शादी बसंत पोया (35) से हुई थी। आरोप है कि बसंत ने घर के आंगन में मंगली पर फावड़े से कई बार हमला किया। सूचना मिलने पर जब पुलिस पहुंची तो घर में कोई नहीं था, लेकिन आंगन पूरी तरह खून से सना हुआ था।आंगन में ग्रामीणों से बात करने को लेकर हुआ विवाद
Chhattisgarh Wife Murder Update Korba News Suspicion Of Affair: बताया जा रहा है कि मंगली बाई मंगलवार देर शाम जंगल में बकरियां चराकर घर लौटी थी। इस दौरान वह घर के आंगन में गांव में रहने वाले कुछ लोगों से बात कर रही थी। इस बात से महिला का पति आगबबूला हो गया।पत्नी पर फावड़े से हमला
Chhattisgarh Wife Murder Update Korba News Suspicion Of Affair: दोनों के बीच विवाद होता देख वहां खड़े लोग वहां से चले गए। पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बसंत पोया ने घर में रखे फावड़े से मंगली बाई पर हमला कर दिया। खून से लथपथ महिला बेहोश हो गई और फिर नहीं उठी।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
Chhattisgarh Wife Murder Update Korba News Suspicion Of Affair: स्थानीय लोगों ने बताया कि जब हम पहुंचे तो महिला आंगन में मृत पड़ी थी। कोटवार ने इसकी सूचना कोरबी चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके से शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी को गांव में ही घेरकर पकड़ लिया गया।प्रेम-प्रसंग के शक में हत्या
Chhattisgarh Wife Murder Update Korba News Suspicion Of Affair: एएसपी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूपीएस चौहान ने बताया कि महिला के सिर पर चोट के निशान मिले हैं। घटनास्थल से फावड़ा जब्त कर लिया गया है। शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग के शक में हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन