: Chhattisgarh weather update: दिन में गर्मी बढ़ने लगी, रात में ठंड का एहसास, अगले 4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अगले 2 दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की बढ़ोतरी होगी। प्रदेश में मौसम साफ हो गया है। उत्तर से ठंडी हवा आने और समुद्र से नमी वाली हवा आने की स्थिति फिलहाल नहीं दिख रही है। शुष्क हवा के असर से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी।
बंगाल की खाड़ी में कोई सिस्टम नहीं
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी बंगाल की खाड़ी में किसी तरह का सिस्टम नहीं बन रहा है। इसके चलते आने वाले तीन-चार दिनों में मौसम में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है और तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी।
खाना जुगाड़ करने आए और मारे गए 16 नक्सली: ट्रायंगल शेप के एंबुश में फंसे, भालू डिग्गी था सेफ जोन; यहीं से 3 राज्यों का नक्सल कंट्रोल
रायपुर में दिन का तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक
प्रदेश में सभी जगहों पर अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। बुधवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है। रात का तापमान 15.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में आज दिन का तापमान 32 डिग्री और रात का तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
अंबिकापुर में दिन का तापमान 6 डिग्री अधिक
एक तरफ अंबिकापुर में रात का तापमान सबसे कम 6.9 डिग्री है, लेकिन यहां दिन का तापमान औसत से करीब 6 डिग्री अधिक है। बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य तापमान से अधिक था।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन