: 3 बच्चों की जिंदा जलने से मौत: आधी रात को मां पड़ोस के घर गई थी, तभी मकान में लग गई भीषण आग
कुछ ही देर में आग बेकाबू हो गई, लोग कुछ नहीं कर सके
सुधानी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे, लेकिन कुछ नहीं कर सके। मिट्टी का घर लकड़ी और घास से बना था। घर में धान का पैरा भी रखा हुआ था। इसलिए कुछ ही देर में आग बेकाबू हो गई। इससे पहले कि लोग कुछ कर पाते, उसने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में तीनों बच्चों की मौत हो गई
आग में घर में सो रहे तीनों बच्चे जिंदा जल गये। इनमें गुलाबी (8), सुषमा (6), रामप्रसाद (4) शामिल हैं। बच्चों के पिता देवप्रसाद रोजगार की तलाश में पुणे गये हैं। सुबह घटनास्थल पर तीनों बच्चों के जले हुए अवशेष मिले। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है।
घटना की सूचना मिलने पर मैनपाट पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। सुबह तहसीलदार मैनपाट और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे। आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। बच्चों की मां सदमे में है और कुछ भी नहीं बोल पा रही है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन