: छत्तीसगढ़ में ASI रिश्वत लेते गिरफ्तार: जमीन विवाद में मारपीट, धारा बढ़ाने 30 हजार की थी डिमांड, सहयोगी भी पकड़ा गया
एएसआई माधव सिंह और सहयोगी मोहमुद्दीन[/caption]
CM साय ने दिल्ली में PM मोदी से की मुलाकात: छत्तीसगढ़ विजन डॉक्यूमेंट और नक्सल विरोधी अभियानों की दी जानकारी
धारा बढ़ाने मांगी 30 हजार रुपए रिश्वत
इस मामले में जनपद सदस्य शिवमंगल सिंह ने थाने में संपर्क किया, तो थाने में पदस्थ एएसआई माधव सिंह ने मामले में धारा 307 जोड़ने के लिए 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। जिसकी शिकायत शिवमंगल सिंह ने एसीबी अंबिकापुर से की। एसीबी की टीम ने फोन पर बात कर रिश्वत मांगने की पुष्टि कराई। जिस पर एएसआई पैसे लेकर धारा बढ़ाने के लिए तैयार हो गए।
छत्तीसगढ़ में गाय के बछड़े का कटा सिर मिला: कुत्ता मुंह में दबाकर ले जा रहा था, हिंदू संगठनों ने किया बवाल, कलेक्ट्रेट घेरा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
ACB ने रंगे हाथों पकड़ा
अंबिकापुर से एसीबी डीएसपी प्रमोद कुमार खेस की टीम बुधवार दोपहर रामानुजनगर पहुंची। शिवमंगल सिंह को केमिकल लगे 10 हजार रुपए लेकर थाने भेजा गया। एएसआई माधव सिंह ने सहयोगी मोहमुद्दीन के हाथों रिश्वत की रकम 10 हजार रुपए ले लिया। जैसे ही उसने एएसआई को रिश्वत के पैसे दिए, वैसे ही एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथों धर दबोचा।
इस मामले में एसीबी ने एएसआई माधव सिंह और सहयोगी मोहमुद्दीन को भी गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7, 12 के तहत केस दर्ज किया गया है। अब दोनों आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर: सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, पिकअप ने पैदल चल रहे युवक को रौंदा
एक सप्ताह में दूसरी बड़ी कार्रवाई
सरगुजा एसीबी की टीम की एक सप्ताह में यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले, शुक्रवार को टीम ने सरगुजा के उदयपुर एसडीएम बीआर खांडे, कार्यालय के रीडर, भृत्य और गार्ड को 50 हजार रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। चारों को जेल भेज दिया गया है।
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन