: लिव-इन रिलेशनशिप में थी महिला, अब मिला कंकाल: अवैध संबंध के शक में प्रेमी ने की हत्या, पिता भी 6 महीने से लापता
बेटी के बाद पिता भी लापता
सीमा पंडो की मां इंद्रमणि पंडो ने बताया कि बेटी के लापता होने की सूचना सबसे पहले खड़गवां पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। बाद में जब पिता सोहरलाल पंडो भी लापता हो गया तो इसकी सूचना खड़गवां पुलिस को भी दी गई। पुलिस ने भी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।
बेटों ने पिता की पीट-पीटकर हत्या की: मर्डर को हादसा बताया, तो मां ने खोला राज, शराब के 100 रुपए को लेकर भाइयों में हुआ था विवाद
पुलिस ने कब्र खोदी
पुलिस ने सीमा पंडो के प्रेमी चंद्रिका राजवाड़े को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की तो चंद्रिका राजवाड़े ने बताया कि उसने सीमा पंडो की हत्या कर शव को सोनगरा जंगल में झांपी नाला के पास दफना दिया है।
प्रतापपुर एसडीओपी अरुण नेताम, थाना प्रभारी प्रतापपुर लक्ष्मण सिंह धुर्वे, चौकी प्रभारी खड़गवां योगेंद्र जायसवाल की टीम ने नायब तहसीलदार सरिता राजवाड़े, फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में सोनगरा में कब्र खोदी और सीमा पंडो का कंकाल बरामद किया।
कब्र से सीमा पंडो के सिर की हड्डियां और अन्य अंग मिले हैं। पुलिस ने कंकाल को जब्त कर लिया है। जरूरत पड़ने पर कंकाल का डीएनए कराया जाएगा।
अवैध संबंध के शक में हत्या
सीमा पंडो के प्रेमी चंद्रिका राजवाड़े ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि सीमा के अन्य युवकों से अवैध संबंध थे। इसके चलते दोनों के बीच विवाद होता रहता था। इसी के चलते उसने सीमा पंडो की हत्या की योजना बनाई। उसने सोनगरा के जंगल में चार फीट का गड्ढा खोदा।
घटना वाले दिन वह सीमा पंडो को उसके घर से घसीटकर घटनास्थल पर ले गया और उसकी हत्या कर शव को दफना दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दक्षिण के दंगल में सोनी की जीत की कहानी: कवर्धा हत्याकांड, सूरजपुर, बलरामपुर, बलौदाबाजार कांड का नहीं पड़ा असर, जानिए कांग्रेस को कैसे पछाड़ा ?
लापता पिता का सुराग नहीं
घटना की जानकारी मिलने के बाद इंद्रमणि पंडो का रो-रोकर बुरा हाल है। उसने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। पुलिस लापता सोहरलाल पंडो की तलाश कर रही है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद का वसूलीबाज कांग्रेस नेता पर FIR : CM पोर्टल को बनाया कमीशन का खजाना, सचिव-सरपंचों को लूटने का बनाया जरिया, गिरफ्तारी की लटकी तलवार
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन