: बीजेपी प्रत्याशी बोले- नींबू काटकर परेशानी दूर कर दूंगा: आप मुझे सांसद बनाइए, CM साय ने कहा- भूपेश सरकार में शराब दुकानों में दो काउंटर थे, एक सोनिया-राहुल, दूसरा सरकार का
भूपेश सरकार में शराब दुकानों में थे दो काउंटर- सीएम साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि, कांग्रेस ने 5 साल छत्तीसगढ़ को लूटने का काम किया है। भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को अपराधगढ़, भ्रष्टाचार का गढ़ बना दिया था। शराब, कोयला, रेत हर जगह भ्रष्टाचार किया। उन्होंने कहा कि, तब शराब दुकान में 2 काउंटर थे। एक सोनिया-राहुल का और दूसरा सरकार का। अब सब भ्रष्टाचारी जेल जा रहे हैं।
मेरे बेटा के लिए डउकी मांगने गया तो, मेरे को ही सौंप दिए- लखमा
इधर, बस्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी कवासी लखमा ने टिकट मिलने पर चुटीले अंदाज में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, मेरे बेटा के लिए डउकी मांगने गया तो, मेरे को ही सौंप दिए (मैं तो बेटे के लिए बहू मांगने दिल्ली गया था, लेकिन मुझे ही सौंप दिया)। चाहे टिकट दीपक बैज को देते या फिर मेरे बेटे हरीश को हम सब के लिए काम करते, लेकिन पार्टी ने मुझ पर भरोसा जताया है।
जगदलपुर के लाल बाग मैदान में बुधवार को कांग्रेस की नामांकन रैली थी। इस दौरान लखमा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने कहा था कि दीपक बैज को टिकट दे दो। वे प्रदेश अध्यक्ष हैं, छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े नेता हैं। राज्य की 11 सीटें जितानी है। अगर कोई तकलीफ हो तो मेरे बेटे हरीश को टिकट दो।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन