: एक ही परिवार के 5 लोगों का कत्ल: एक तरफा प्यार में प्रेमिका समेत परिवार को मार डाला, फिर युवक ने खुद लगा ली फांसी
मृतकों के नाम
56 साल के हेमलाल
50 वर्षीय पत्नी जगमती
27 साल की बेटी ममता
25 साल की गर्भवती बेटी मीरा
मीरा का 3 साल का बेटा
27 वर्षीय मनोज साहू उर्फ पप्पू टेलर (वह पड़ोसी है, संदेह है कि उसने पांचों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली)
पप्पू टेलर का मीरा से अफेयर था
जानकारी के मुताबिक, पप्पू टेलर पड़ोसी था और उसका मीरा से अफेयर चल रहा था. पहले भी इस मामले को लेकर विवाद हुआ था और पप्पू टेलर को जेल भेजा गया था. आशंका है कि जेल से छूटने के बाद विवाद ज्यादा बढ़ने पर उसने सभी की हत्या कर दी.
बताया जा रहा है कि मीरा शादीशुदा है और वह अपने भाई की शादी में मायके आई थी. भाई शादी की तैयारी के लिए बाजार गया हुआ था. इसी दौरान यह घटना घटी. करीब 6 साल पहले भी एक युवक ने एकतरफा प्यार के चलते युवती पर कैंची से हमला किया था.
घर के अलग-अलग कमरों में खून
यह परिवार खेती करता था और उसके पास लगभग 10 एकड़ ज़मीन थी। बेटा बिजली विभाग पिथौरा में ऑपरेटर है, जिसकी शादी होने वाली थी। पुलिस जब घर में दाखिल हुई तो उन्हें अलग-अलग कमरों में लाशें मिलीं और सभी लाशें खून से लथपथ थीं और कमरे में खून भी बिखरा हुआ था. इनमें से मृतक ममता मानसिक रूप से बीमार थी.
एसपी ने कहा- जांच की जा रही है
एक घर में 6 शव मिलने की सूचना पर एसपी पुष्कर शर्मा भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने कहा कि एक घर में खून से लथपथ 5 शव मिले और एक व्यक्ति फंदे से लटका हुआ मिला. फिलहाल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही कारण पता चल सकेगा।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन