Logo
Breaking News Exclusive
रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया

: गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक की करंट से मौत: शिकारियों के जाल में फंसा, सबूत मिटाने जलाया शव, 20 दिन बाद मिला कंकाल

गर्लफ्रेंड से मिलने गए युवक की करंट से मौत: शिकारियों के जाल में फंसा, सबूत मिटाने जलाया शव, 20 दिन बाद मिला कंकाल
Chhattisgarh Sarangarh Girlfriend Youth Death Skeleton: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में 20 दिन बाद युवक मनोज साहू का कंकाल और जली हुई हड्डियां मिली हैं। शिकारियों के बिजली के तार के संपर्क में आने से युवक की मौत हो गई। आरोपियों ने साक्ष्य छिपाने के लिए शव को जला दिया। मामला बेलादुला चौकी क्षेत्र का है। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। युवक रात में तेंदूदरहा गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने गया था। लौटते समय सुबह 4 बजे वह जंगली सूअर के शिकार में इस्तेमाल होने वाले बिजली के करंट के संपर्क में आ गया। हालांकि जंगल में खून के धब्बे लगे 3 डंडे भी मिले हैं। पुलिस अधिकारियों ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी। 5 फरवरी से लापता था युवक जानकारी के अनुसार, युवक मनोज साहू 5 फरवरी से लापता था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जांच के दौरान पुलिस को जंगल में खून के धब्बे और तीन लकड़ी के डंडे मिले, जिनमें खून भी लगा था। मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। लेकिन युवक का कहीं पता नहीं चला। 4 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई 20 दिन बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 5 फरवरी 2025 की रात करीब 12 बजे अपने गांव तेंदुदरहा के खेत में करंट प्रवाहित तार लगाया था। यह करंट जंगली सूअर (बरहा) का शिकार करने के लिए लगाया गया था। शाम करीब 4 बजे तार में किसी के फंस जाने से चिंगारी निकली। वहां जाकर देखा तो एक व्यक्ति फंसकर मर चुका था। डर के मारे आरोपी राजेश सिंह नेताम युवक के शव को ट्रैक्टर ट्रॉली में रखकर चिलमघाटी ले गया। शव को पैरावट में डालकर आग लगा दी शव को उसने सड़क किनारे खेत में रखे पैरावट में डालकर आग लगा दी और अपने घर वापस आ गया। अगले दिन वह फिर बाइक से गया और लकड़ी व घास-फूस डालकर शव को पूरी तरह जला दिया। आरोपियों के बयान के आधार पर चिलमघाटी के पास ग्राम पिरदा में शांतिबाई बिंजवार के खेत में जांच की गई। पैरावट के अंदर मानव कंकाल और जली हुई हड्डी मिली। गुमशुदा व्यक्ति मनोज कुमार साहू की चूड़ियों का हिस्सा मिलने के बाद सभी साक्ष्यों को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है। चारों आरोपियों राजेश सिंह नेताम, गौरसिंह सिदार, भानुसिंह नेताम और चैन सिंह जगत को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपी ग्राम तेंदूदरहा के निवासी हैं। घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर और अन्य सामान भी जब्त कर लिया गया है। जंगल में किसके खून के धब्बे मिले? जानकारी के अनुसार मृतक रात में अपनी प्रेमिका से मिलने अपने गांव बंगपाली से तेंदूदरहा गांव गया था। लौटते समय वह शिकार के लिए लगाए गए करंट के संपर्क में आ गया। मृतक के परिजनों का कहना है कि युवक के साथ हुई वास्तविक घटना को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। आखिर जांच के दौरान जंगल में मिले खून के धब्बे और तीनों लकड़ियों में मिला खून किसके हैं? यह सबसे बड़ा सवाल है। क्या युवक के साथ कोई और घटना हुई है? क्या इसी डंडे से युवक की हत्या की गई है? परिजनों ने इसकी जांच की मांग की है। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी वहीं, इस मामले में अधिकारियों ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। बिलाईगढ़ एसडीओपी विजय ठाकुर ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन