: विधानसभा रोड पर छात्रों ने किया चक्काजाम: कहा- किताबें नहीं मिलती, शिकायत करने पर निष्कासित करने की देते हैं धमकी
शिकायत करने पर टीसी देने की धमकी
छात्रों ने बताया कि 340 बच्चों के लिए सिर्फ एक या दो शौचालय खुले हैं। बाकी पर ताला लगा है। लैब पूरी तरह खाली है। छात्रावास में काम के नाम पर सिर्फ बाहरी दीवारों पर पेंटिंग की जाती है। जब छात्रावास में आग लगने की घटना हुई थी, उस समय कलेक्ट्रेट से एक मैडम आई थीं। उन्होंने 2 पेज की रिपोर्ट तैयार की, लेकिन अभी तक कोई काम नहीं हुआ।
छत्तीसगढ़ में 3700 पदों पर निकली सरकारी नौकरी: पुलिस, स्वास्थ्य, PHE, कृषि सहित 8 विभागों में मिलेगा मौका
जानिए जिम्मेदारों ने क्या कहा
बायो टीचर दीपक चौधरी ने कहा कि, "यहां बच्चों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई है, जैसे 9वीं और 10वीं के लिए हमारे प्रयास में एनटीएससी की परीक्षा है जिसे सरकार ने रोक दिया है। फिर भी बोर्ड की तैयारी के साथ इस बार भी एनटीएससी की किताबें यहां उपलब्ध कराई गई हैं। अब बच्चे उच्च स्तरीय किताबें मांग रहे हैं, हम उन्हें कैसे उपलब्ध करा सकते हैं। जहां तक बाथरूम की बात है तो शिक्षकों के लिए अलग से कोई वॉशरूम नहीं है, हम भी उसी वॉशरूम में जाते हैं, सभी शिक्षक उसी वॉशरूम का इस्तेमाल करते हैं जिसका बच्चे इस्तेमाल करते हैं।"
प्रशासनिक अधिकारी मंजुला तिवारी ने कहा कि, हमें टीसी देने की अनुमति नहीं है। टीसी देने के लिए हमें उच्च अधिकारियों से पूछना पड़ता है। हम कमिश्नर कार्यालय में पूछे बिना किसी बच्चे को टीसी नहीं दे सकते। जब अभिभावकों की मांग पर भी हम किसी को टीसी नहीं दे सकते तो अचानक किसी को कैसे दे सकते हैं। अगर बच्चे गलत व्यवहार करते हैं तो हम उन्हें अधिकतम 15 दिन के लिए प्रतिबंधित कर देते हैं, इसके अलावा टीसी देना हमारे हाथ में नहीं है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
छत्तीसगढ़ में पहली बार सांप की इतनी बड़ी सर्जरी : अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया
अवैध शराब पकड़ने गई पुलिस टीम से मारपीट : युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन