: गैंगस्टर का मीडिया को जी-मेल: बोला- गैंग में शूटरों या हथियारों की कमी नहीं, जो पैसे नहीं देगा उसे मार देंगे, पढ़िए और क्या-क्या लिखा है
पहले जानिए क्या लिखा है ईमेल में...
'हमारे गिरोह के कुछ सदस्यों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हमने अखबारों में पढ़ा है कि हमारे टारगेट से ये मांग, वो मांग और भी बहुत कुछ। यह भी सूचना मिली है कि हमारा गिरोह छत्तीसगढ़ में रंगदारी के लिए अपना दायरा बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।
इस बात में कोई सच्चाई नहीं है कि हमारा गिरोह रायपुर में अपना दायरा बढ़ाना चाहता है। मैं यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि रायपुर में जिन लोगों की हत्या होनी थी, उनमें एक कंपनी का मालिक भी था... यह कंपनी झारखंड में सड़क निर्माण कर रही है। दूसरा टारगेट था... जिसका झारखंड में कोयला परिवहन का कारोबार है।
अब उनसे पैसे या रंगदारी के बारे में हमारी कोई बात नहीं हुई है... उन्होंने हमारे अहंकार को ठेस पहुंचाई है... कंपनी के मालिकों के निर्देश पर उन्होंने झारखंड पुलिस के कुछ लोगों के साथ मिलकर हमारे गिरोह के लोगों को गिरफ्तार करवा दिया। हम इसे सीधी चुनौती के रूप में लेते हैं।
हम चाहते तो झारखंड में इस कंपनी के अधिकारी या कर्मचारी को उनकी साइट पर ही मार सकते थे, लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि इसमें मालिक का सीधा हाथ था। इस बार हम जरूर असफल हुए हैं, लेकिन यह कोशिश आखिरी नहीं है। हमारा प्रयास जारी रहेगा और बहुत जल्द... परिवार और निदेशक मंडल से एक व्यक्ति कम हो जाएगा।
साथ ही मैं यह भी स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि गिरोह में हथियारों और शूटरों की कोई कमी नहीं है...देश के किसी भी हिस्से या विदेश में बैठा कोई भी कॉरपोरेट समूह झारखंड में कारोबार कर रहा हो, वह मुझे नजरअंदाज नहीं कर सकता। जो भी ऐसा करने की कोशिश करेगा, हम उन तक पहुंचेंगे।'
अब जानिए कौन है गैंगस्टर मयंक सिंह
कोयला कारोबारियों और ठेकेदारों को रंगदारी के लिए धमकाने वाला सुजीत सिन्हा गिरोह का सदस्य मयंक सिंह पुलिस के लिए सिरदर्द बन गया है। मयंक सिंह ने रांची, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा और लातेहार के कोयला कारोबारियों और ठेकेदारों को रंगदारी के लिए धमकाया था।
मयंक सिंह मूल रूप से हरियाणा का रहने वाला है। अमन साहू के जेल जाने के बाद मयंक सिंह को गिरोह की कमान मिली। बताया जा रहा है कि रायपुर भेजे गए शूटरों के मामले में वह मास्टरमाइंड है। उसने ही पप्पू सिंह को सुपारी दी थी। इससे पहले एक-दो घटनाओं में अमन साहू गैंग के लड़के पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं। इसी के चलते इस बार मयंक सिंह ने बाहर के किसी बड़े गैंग को सुपारी दी। पुलिस को फरार मयंक सिंह की लोकेशन मलेशिया में मिली है। वह वहीं से ऑपरेट कर रहा था।
चार दिन पहले रायपुर में पकड़े गए थे शूटर
दरअसल, 26 मई को रायपुर पुलिस ने छत्तीसगढ़ और झारखंड के बड़े कोयला और कंस्ट्रक्शन कारोबार से जुड़े कारोबारियों की हत्या की योजना बना रहे 4 शूटरों को पकड़ा था। इनमें से 3 शूटर रायपुर से पकड़े गए। जबकि एक को राजस्थान के पाली से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए शूटर लॉरेंस बिश्नोई और अमन साहू गैंग से जुड़े हैं।इन्होंने रायपुर और रायगढ़ में कारोबारियों को गोली मारने का ठेका लिया था। हालांकि, घटना से 24 घंटे पहले ही पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद के वसूलीबाज कांग्रेस नेता पर FIR : CM पोर्टल को बनाया कमीशन का खजाना, सचिव-सरपंचों को लूटने का बनाया जरिया, गिरफ्तारी की लटकी तलवार
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन