: पत्नी ने संपत्ति हड़पने पति को जिंदा जलाने की कोशिश: सिलेंडर खोलकर घर में आग लगा दी, पति रखा है 2 पत्नियां
दूसरी पत्नी करती थी संपत्ति के लिए विवाद
शिव कुमार के अनुसार, उसकी दूसरी पत्नी सूरज बाई जोशी उस पर संपत्ति अपने नाम करने का दबाव बनाती थी। जब वह मना करता था, तो विवाद करती थी। सूरज बाई चाहती थी कि शिव अपनी सारी संपत्ति उसके नाम कर दे। वह उसे पहली पत्नी से मिलने के लिए डांटती भी थी। जिसके चलते दोनों के बीच विवाद होता रहता था।
14 जनवरी को शिव अपनी पहली पत्नी रुक्मणी से मिलने के बाद दूसरी पत्नी के घर पहुंचा। तभी सूरज बाई उससे पैसे मांगने लगी। इसके अलावा संपत्ति को लेकर दोनों के बीच फिर से विवाद हुआ। विवाद के बाद शिव कुमार ने खाना खाया और वहीं सो गया।
साजिश के तहत लगाई आग
रात करीब 11:30 बजे सूरज बाई ने घर के सिलेंडर का वाल्व खोल दिया। जिससे घर में गैस पूरी तरह भर गई। फिर उसने बाहर से माचिस जलाकर घर में आग लगा दी। आग भड़कते ही शिव कुमार उसमें फंस गया। जिससे उसके शरीर का काफी हिस्सा बुरी तरह जल गया।
शोर सुनकर आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। फिर शिव को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस ने बयान और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी पत्नी सूरज बाई को जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन