: राजधानी में बदमाशों की गुंडागर्दी VIDEO: युवक को दौड़ा-दौड़ाकर लाठियों से पीटा, शोरूम में जान बचाने घुसा, तो वहां भी की मारपीट
आरोपियों ने युवक का पीछा किया और उसे घेर लिया
वीडियो में दिख रहा है कि चार-पांच लड़कों ने एक युवक का पीछा किया और उसे घेर लिया। सभी के हाथ में बांस-बल्ली और ईंट थी। वे लगातार युवक पर हमला करने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान जब उनके बीच गाली-गलौज हुई तो शोरूम के अंदर मौजूद स्टाफ भी बाहर आ गया।
अनूपपुर पुलिस पर लगा बदनुमा दाग ! पिटाई और झूठे केस पर हाईकोर्ट के कड़े तेवर, TI समेत 6 पुलिसवालों पर FIR और 900KM दूर ट्रांसफर करने के आदेश
युवक को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया
इस बीच आरोपियों ने युवक के सिर पर ईंट फेंककर हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने युवक को लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। युवक ने खुद को बचाने के लिए लाठी-डंडे हाथ में पकड़ रखे थे, लेकिन वे हमला करते रहे।
शोरूम के अंदर भी लाठी-डंडों से पीटा
इस दौरान कुछ देर तक पीटने के बाद युवक जान बचाने के लिए शोरूम में घुस गया। आरोपी शोरूम में भी घुस गए। उन्होंने शोरूम के अंदर भी युवक को लाठी-डंडों से पीटा। शोरूम के अंदर महिलाएं और बुजुर्ग भी मौजूद थे, जो इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने आए थे।
जब उन्होंने यह नजारा देखा तो वे डर गए और अंदर भाग गए। कुछ देर बाद स्टाफ ने बीच-बचाव कर झगड़ा शांत कराया। घटना के बाद आरोपी लड़के मौके से फरार हो गए।
‘मेरा मन तुमसे भर गया, अब तुम्हें नहीं रखूंगा’: प्रेमिका को लेकर घर पहुंच गया पति, पत्नी की कर दी पिटाई
हमलावर और घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई
हालांकि, इस मामले में राजेंद्र नगर पुलिस की कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी नहीं है। आरोपी लड़का और घायल युवक कौन था, यह जानकारी जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगी। वायरल वीडियो को लेकर लोगों में दहशत का माहौल है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन