Logo
Breaking News Exclusive
जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे जेठानी ने देवरानी को चाकू मारे; लाश टंकी में डाली, भाई पर किया था कमेंट डबल मर्डर से पहले भाई को फोन कर बोला- घर आ जाओ; लहूलुहान पड़ी थीं लाशें किडनैप कर जंगल में पीटा; कटा पंजा पॉलीथीन में भरकर अस्पताल पहुंचा पीड़ित अस्पताल के बाहर 8 साल की बच्ची रो पड़ी, बोली- मां अब तो उठ जाओ झाड़-फूंक और लापरवाही भी दिखी, बीमार 'कोबरा' का डॉक्टरों ने इलाज कर बचाई जान जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' 100 मीटर दूर है बस्ती, नीचे पानी बहने की आवाज से खौफ में लोग, फेंसिंग शुरू, अलर्ट जारी महिला बोली- दवाई लेने आए थे, गड़ासा-रिवॉल्वर दिखाकर डराया; बच्चे के सामने हाथ-पैर बांधे स्कूल शिक्षा मंत्री बोले-छात्र नहीं थे, इसलिए बंद कीं; बच्चे मिलेंगे तो दोबारा शुरू करेंगे जेठानी ने देवरानी को चाकू मारे; लाश टंकी में डाली, भाई पर किया था कमेंट डबल मर्डर से पहले भाई को फोन कर बोला- घर आ जाओ; लहूलुहान पड़ी थीं लाशें किडनैप कर जंगल में पीटा; कटा पंजा पॉलीथीन में भरकर अस्पताल पहुंचा पीड़ित अस्पताल के बाहर 8 साल की बच्ची रो पड़ी, बोली- मां अब तो उठ जाओ झाड़-फूंक और लापरवाही भी दिखी, बीमार 'कोबरा' का डॉक्टरों ने इलाज कर बचाई जान

: राजधानी में 24 घंटे में 3 हत्याएं: दिवाली के दिन दो लोगों का मर्डर, जानिए सभी वारदातों के बारे में...

Chhattisgarh Raipur Diwali murders: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आरोपियों ने पिछले 24 घंटे के अंदर 3 लोगों की हत्या कर दी। दिवाली के दिन नशे में धुत बदमाशों ने देवर पारा में एक युवक की हत्या कर दी। एक जेसीबी चालक की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया, जबकि तीसरी घटना में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। मामला तेलीबांधा और खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। पहली घटना मिली जानकारी के अनुसार, कृष वर्मा की हत्या गुरुवार रात को की गई। वह अपने मोहल्ले देवर पारा में घूम रहा था, तभी नशे में धुत युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते धारदार हथियार से कृष पर हमला कर दिया। हमले में कृष बुरी तरह घायल हो गया। उसके सीने पर चोट के निशान हैं। उसके सीने पर 786 का टैटू भी बना हुआ है। डॉक्टरों ने कृष को मृत घोषित कर दिया आस-पास के लोगों ने तुरंत तेलीबांधा पुलिस को सूचना दी। कृष को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तेलीबांधा पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। डायन कहने पर पड़ोसी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या: पत्नी की बीमारी को लेकर होता था विवाद, पति-पत्नी और बेटा गिरफ्तार दूसरी घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र के अवंति विहार के पास एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग की पत्नी पर भी हमला किया गया, जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। किराएदारों से पूछताछ प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक का नाम रत्नेश बनर्जी (70) है। वह अपनी पत्नी माया बनर्जी (70) के साथ रहता था। उसका बेटा कोलकाता में रहता है। वह वहां बैंकिंग सेक्टर में काम करता है। पुलिस ने 3 किराएदारों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। तीसरी घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र के कचना के लेबर क्वार्टर के पास 30 अक्टूबर की तड़के एक जेसीबी चालक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी शव को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। गर्दन और सिर पर वार किए गए हैं। मृतक का नाम सुंदर साहू है। वह एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में जेसीबी चालक का काम करता था। खम्हारडीह पुलिस मामले की जांच कर रही है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन