: छत्तीसगढ़ में गर्लफ्रेंड के लिए तलवार से मारा: एक महबूबा के 2 सनकी आशिक, घर बुलाकर दूसरे को जमकर पीटा
Chhattisgarh Raipur Bloody Fight Between 2 Boyfriends For Girlfriend: रायपुर में गर्लफ्रेंड को लेकर दो युवकों के बीच खूनी झड़प हो गई. एक युवक ने चार लोगों पर तलवार से हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि यह विवाद शनिवार देर रात हुआ. मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र के अवंति विहार का है.
Chhattisgarh Raipur Bloody Fight Between 2 Boyfriends For Girlfriend: खम्हारडीह थाना प्रभारी श्रुति सिंह ने बताया कि देर रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई है. पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि आदर्श जगवानी और फैजल खान के बीच कॉलेज में पढ़ाई के दौरान गर्लफ्रेंड को लेकर विवाद हुआ था. बातचीत के लिए अपने घर बुलाया और मारपीट की Chhattisgarh Raipur Bloody Fight Between 2 Boyfriends For Girlfriend: बताया जा रहा है कि इसी मामले पर बात करने के लिए आदर्श जगवानी और आदर्श भट्टाचार्य ने रात करीब 2.30 बजे फैजल खान, मोहम्मद अनीस और सौरभ दास को अपने घर बुलाया था. बात-बात पर विवाद हो गया और विवाद बढ़ गया। इसके बाद दोनों गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. 4 लोगों ने तलवार से किया हमला Chhattisgarh Raipur Bloody Fight Between 2 Boyfriends For Girlfriend: बताया जा रहा है कि पहले तो दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज और धक्का-मुक्की हुई. इसके बाद आदर्श जगवानी और उसके साथियों ने फैजल खान और उसके साथियों पर तलवार से हमला कर दिया. हालांकि, खम्हारडीह पुलिस ने तलवार से हमले की पुष्टि नहीं की है। 4 घायल, एक अस्पताल में भर्ती जानकारी के मुताबिक इस मामले में एक पक्ष के सौरभ दास और फैजल खान को शरीर पर कई जगह चोटें आयी हैं. इसके अलावा मोहम्मद अनीस की नाक में गंभीर चोट लगी है, जिसके चलते उन्हें मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. Chhattisgarh Raipur Bloody Fight Between 2 Boyfriends For Girlfriend: थाना प्रभारी का कहना है कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है, एक आरोपी आदर्श जगवानी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद के वसूलीबाज कांग्रेस नेता पर FIR : CM पोर्टल को बनाया कमीशन का खजाना, सचिव-सरपंचों को लूटने का बनाया जरिया, गिरफ्तारी की लटकी तलवार
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन