: आज से दो दिन छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी राष्ट्रपति: इन कार्यक्रमों में शामिल होंगी द्रौपदी मुर्मू, असुविधा से बचने इन सड़कों पर न ले जाएं गाड़ी
एनआईटी के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल
उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति शुक्रवार को ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम जाएंगी, जहां वह राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) रायपुर के 14वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। अधिकारियों ने बताया कि बाद में राष्ट्रपति मुर्मू नवा रायपुर स्थित पुरखौती मुक्तांगन जाएंगी, जहां वह स्थानीय आदिवासियों से बातचीत करेंगी। बाद में वे राजभवन लौट आएंगी।
कब मिलेगा Sandeep Lakra को इंसाफ ? विधवा सलीमा ने राष्ट्रपति को लिखा पत्र, आत्मदाह की चेतावनी, अंतिम संस्कार के इंतजार में लाश ?
शनिवार को दुर्ग जाएंगी
अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति अगले दिन शनिवार सुबह गायत्री नगर स्थित जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी और अन्य कार्यक्रमों के लिए हेलीकॉप्टर से दुर्ग जिले के भिलाई के लिए रवाना होंगी।
अधिकारियों ने बताया कि मुर्मू भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। इसके बाद राष्ट्रपति रायपुर लौट आएंगी और नवा रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगी। राष्ट्रपति शनिवार शाम 5:10 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
रायपुर में ये रूट रहेंगे डायवर्ट
राष्ट्रपति के अलग-अलग स्थानों पर मूवमेंट के चलते शुक्रवार को रायपुर के कई इलाकों का रूट डायवर्ट रहेगा। राष्ट्रपति के आगमन से आधे घंटे पहले ट्रैफिक रोक दिया जाएगा, जबकि उनके काफिले के निकलने के करीब 20 मिनट बाद सड़क आम जनता के लिए खोल दी जाएगी। सबसे ज्यादा प्रभावित ट्रैफिक तेलीबांधा रिंग रोड-1 से रायपुरा चौक तक रहेगा। क्योंकि राष्ट्रपति लगातार इसी मार्ग से आते-जाते रहेंगे।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन