: करंट लगने से 3 हाथियों की मौत: छत्तीसगढ़ में नर्सरी में लटके 11 KV तार के संपर्क में आए, लापरवाही आई सामने
11 केवी तार की चपेट में आए
शुरुआती जांच में पता चला है कि 11 केवी तार की चपेट में आने से हाथियों की मौत हुई है। करंट की वजह से आसपास की घास भी जली हुई मिली है। हादसे की जगह तमनार रेंज के सामारूमा का जंगल है, यहीं से हाथियों का आवागमन होता है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि घटना के बाद हाथी के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
गरियाबंद में 42 हाथियों का आतंक: 150 एकड़ फसल और कई घर तोड़े, करीब 2 करोड़ का नुकसान, ग्रामीण बोले- मुर्गा-मटन खाकर मजा उड़ा रहे अधिकारी, सिस्टम को हाथी अलर्ट ऐप से एलर्जी
बिजली विभाग की लापरवाही
छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण समिति के ब्लॉक अध्यक्ष सोमदेव मिश्रा ने बताया कि यह बिजली विभाग की लापरवाही है। तार काफी नीचे लटका हुआ था, जबकि घरघोड़ा रेंज में बड़ी संख्या में हाथी घूम रहे हैं, जिसके कारण हाथियों को करंट लग गया।
डीएफओ ने कहा- जांच कर रहे हैं
इस मामले में डीएफओ स्टाइलो मंडावी का कहना है कि, हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में लगातार अनाउंसमेंट किया जा रहा था, ताकि जनहानि न हो, लेकिन यहां 3 हाथियों को करंट लग गया। मामले में आगे की जांच जारी है।
158 हाथी घूम रहे हैं
जिले में घूम रहे हाथियों की संख्या 158 पहुंच गई है। घरघोड़ा रेंज में 78 हाथियों का समूह मौजूद है। वहीं, अमलीडीह क्षेत्र में 48 और कामतरा क्षेत्र में 30 हाथी घूम रहे हैं। ऐसे में रात होते ही हाथी जंगल से निकलकर किसानों के खेतों में पहुंच रहे हैं।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद के वसूलीबाज कांग्रेस नेता पर FIR : CM पोर्टल को बनाया कमीशन का खजाना, सचिव-सरपंचों को लूटने का बनाया जरिया, गिरफ्तारी की लटकी तलवार
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन