: 3100 रुपए समर्थन मूल्य पर छत्तीसगढ़ में धान खरीदी: आज से धान बेच रहे किसान, 72 घंटे के अंदर होगा पैसों का भुगतान
7 नवंबर से टोकन देना शुरू किया गया
धान खरीदी केंद्रों में किसानों को 7 नवंबर से टोकन देना शुरू कर दिया गया है। छोटे और सीमांत किसान 2 टोकन और बड़े किसान 3 टोकन ले सकेंगे। धान खरीदी 14 नवंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक चलेगी। धान खरीदी के लिए केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे, पर्याप्त बारदाना और पीने के पानी की व्यवस्था की गई है।
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की फुलप्रूफ व्यवस्था: आज से धान खरीदी केंद्रों में लगेगी किसानों की भीड़, जानिए आपके जिले का क्या है हाल ?
हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया
धान केंद्रों में शिकायत और निवारण के लिए सरकार ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है। साथ ही विपणन संघ के मुख्यालय स्तर तक शिकायतों के निराकरण के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसका नंबर 0771-2425463 है। मार्कफेड ने धान बेचने के बाद किसानों को भुगतान की व्यवस्था की है।
इसके अलावा किसानों की सुविधा के लिए माइक्रो एटीएम की भी व्यवस्था की गई है। सरकार का कहना है कि धान बेचने के 72 घंटे के भीतर किसानों के बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।
सीमावर्ती क्षेत्रों में जांच दल
छत्तीसगढ़ राज्य के सीमावर्ती जिलों में विशेष निगरानी व्यवस्था की गई है। जिसमें बाहर से आने वाले धान को चेक पोस्ट के माध्यम से रोका जाएगा। इसके अलावा जिला प्रशासन ने मंडी अधिनियम के तहत अधिकृत व्यापारियों की सूची भी प्रस्तुत की है। मार्कफेड द्वारा राज्य स्तर पर नियंत्रण केंद्र से चावल मिलों और धान खरीदी केंद्रों की रियल टाइम निगरानी रखी जाएगी।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन