: छत्तीसगढ़ में सांप के डसने से मां-बेटे की मौत: बच्चे को बचाने नाग से लड़ी मां, तभी उछलकर काट लिया, तड़प-तड़पकर गई जान
Chhattisgarh Mother And Son Snake Bite Death Case Snake Bite: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में एक जहरीले सांप ने मां-बेटे को डस लिया. मां-बेटे को तुरंत बिलासपुर सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र के बोरसी गांव का है.
Chhattisgarh Mother And Son Snake Bite Death Case Snake Bite: मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात ग्राम बोरसी निवासी पूजा कुर्रे अपने 6 वर्षीय बेटे आर्यन के साथ घर के कमरे में सो रही थी. इसी दौरान एक जहरीला सांप कमरे में बिस्तर तक पहुंच गया। बच्चे को काट लिया, जिससे बच्चा रोने लगा.
बेटे को बचाने के लिए मां सांप से भिड़ गई
Chhattisgarh Mother And Son Snake Bite Death Case Snake Bite: जब मां पूजा कुर्रे की नींद खुली तो देखा कि बच्चे को सांप ने काट लिया है. उसे बचाने के लिए सांप से संघर्ष किया. इसी बीच मां पूजा कुर्रे को भी सांप ने डस लिया। घटना की जानकारी जब परिवार के अन्य सदस्यों को हुई तो दोनों को इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मां-बेटे की अस्पताल में मौत हो गई
Chhattisgarh Mother And Son Snake Bite Death Case Snake Bite: पूजा कुर्रे और बेटे आर्यन का इलाज बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में चल रहा था, लेकिन रविवार रात करीब 3 बजे मां पूजा कुर्रे की मौत हो गई। सुबह 6.40 बजे बेटे आर्यन की भी मौत हो गई। दोनों के शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद के वसूलीबाज कांग्रेस नेता पर FIR : CM पोर्टल को बनाया कमीशन का खजाना, सचिव-सरपंचों को लूटने का बनाया जरिया, गिरफ्तारी की लटकी तलवार
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन