: सेक्स से इनकार करने पर हत्या, प्राइवेट पार्ट में डंडा डाला: पति को पत्नी के चरित्र पर था शक, साड़ी से गला घोंटकर मार डाला
विशाल ने सुनीता के भाई को सुनीता की मौत की सूचना दी थी। वह अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। एएसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद सुनीता का शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों और आसपास के लोगों ने बताया कि विशाल सिंह शराब पीकर अपनी पत्नी सुनीता से झगड़ा करता था।
पुलिस ने फरार विशाल सिंह की तलाश की और उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में विशाल सिंह ने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था। वह सेक्स के लिए मना करती थी और बहस करती थी।
चावल बेचने पर पति की हत्या: गले में तौलिया कसकर मार डाला, 24 घंटे तक जंगल में छिपी रही पत्नी
रात में बहस होने पर उसने उसकी हत्या कर दी
पुलिस पूछताछ में विशाल सिंह ने बताया कि 10 नवंबर की रात 11 बजे जब उसने अपनी पत्नी से सेक्स करने के लिए कहा तो वह बहस करने लगी। उसने अपनी पत्नी सुनीता सिंह को पीटा और पास में पड़े लोहे के फाइल से उसके सिर पर हमला कर दिया। जब सुनीता सिंह बेहोश हो गई तो उसने उसके प्राइवेट पार्ट में बांस का डंडा डाल दिया। गुस्से में उसने अपनी पत्नी की साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी।
हत्या के बाद पूरी रात घर पर रहा, सुबह फरार हो गया
घटना के दौरान विशाल सिंह नशे की हालत में था और पत्नी की हत्या करने के बाद वह पूरी रात घर पर रहा। सुबह उसने सुनीता सिंह के माता-पिता को उसकी मौत की सूचना दी और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी विशाल सिंह (35) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 103(1), 238 बीएनएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
68 वर्षीय महिला से दुष्कर्म और हत्या का शक: परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, गला घोंटने के निशान दिखे, 10 हजार और जेवर गायब
13 साल पहले हुई थी शादी
विशाल और सुनीता की शादी वर्ष 2011 में हुई थी। उनके दो बच्चे हैं। उनकी बेटी हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी और छोटा बेटा अपने माता-पिता के साथ रहता था। पत्नी की हत्या और पति की गिरफ्तारी के बाद बच्चों को रिश्तेदारों को सौंप दिया गया है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन