Logo
Breaking News Exclusive
राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा ओवरटेक के चक्कर में स्कूटी सवार पिता-बेटे को रौंदा, मौके पर मौत; मां जिला अस्पताल में गंभीर 25 साल के सोने-चांदी का रिकॉर्ड गायब, ट्रस्ट का दावा- थाने में रखा; टीआई बोले- यहां कुछ भी नहीं नकाबपोश ने पहले हवाई फायर किया; विरोध पर सीने में दाग दीं 2 गोलियां, इलाके में दहशत के बीच नाकाबंदी भाई ने लगाई फांसी, श्मशान से लौटकर बहन ने दी जान, गांव में मातम और तरह-तरह की चर्चाएं खदान की माइंस के पास दिखा भयानक नजारा; आसपास दरारें, दहशत में ग्रामीण नर्मदा नदी से जुड़ी 21 हजार हेक्टेयर जमीन डूबी, 192 गांव उजड़े; सरदार सरोवर डील की इनसाइड स्टोरी गृहमंत्री की कुर्सी, इंटरनल सर्वे और IAS कनेक्शन; पढ़िए अंदरखाने की इनसाइड स्टोरी 116 स्कूलों से टॉयलेट गायब, 513 चपरासियों की भर्ती, 4 करोड़ के कर्ज में विभाग, कलेक्टर बोले- जो हो गया, सो हो गया राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा ओवरटेक के चक्कर में स्कूटी सवार पिता-बेटे को रौंदा, मौके पर मौत; मां जिला अस्पताल में गंभीर 25 साल के सोने-चांदी का रिकॉर्ड गायब, ट्रस्ट का दावा- थाने में रखा; टीआई बोले- यहां कुछ भी नहीं नकाबपोश ने पहले हवाई फायर किया; विरोध पर सीने में दाग दीं 2 गोलियां, इलाके में दहशत के बीच नाकाबंदी भाई ने लगाई फांसी, श्मशान से लौटकर बहन ने दी जान, गांव में मातम और तरह-तरह की चर्चाएं खदान की माइंस के पास दिखा भयानक नजारा; आसपास दरारें, दहशत में ग्रामीण नर्मदा नदी से जुड़ी 21 हजार हेक्टेयर जमीन डूबी, 192 गांव उजड़े; सरदार सरोवर डील की इनसाइड स्टोरी गृहमंत्री की कुर्सी, इंटरनल सर्वे और IAS कनेक्शन; पढ़िए अंदरखाने की इनसाइड स्टोरी 116 स्कूलों से टॉयलेट गायब, 513 चपरासियों की भर्ती, 4 करोड़ के कर्ज में विभाग, कलेक्टर बोले- जो हो गया, सो हो गया

: बीजेपी के बागी बने सभापति, पार्टी ने किया निष्कासित: अधिकृत प्रत्याशी हारे, जानिए कैसे हुआ खेल

Chhattisgarh Korba Corporation Chairman Nutan Thakur expelled from BJP: छत्तीसगढ़ के कोरबा नगर निगम के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नूतन सिंह ठाकुर को भाजपा ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। नूतन सिंह ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल के खिलाफ बगावत कर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी। दरअसल 8 मार्च को हुए निगम अध्यक्ष चुनाव में भाजपा प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल, बागी प्रत्याशी नूतन सिंह ठाकुर और निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल रहमान मैदान में थे। जिसमें नूतन सिंह ठाकुर को 33 पार्षदों ने अध्यक्ष बनवाया था। जानिए 8 मार्च को क्या हुआ था- भाजपा ने अध्यक्ष चुनाव के लिए रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा को पर्यवेक्षक बनाया था। पुरंदर मिश्रा के नेतृत्व में बंद कमरे में लंबी बैठक हुई। पार्षदों को मनाने की कोशिश की गई। हालांकि बताया जा रहा है कि पार्षद नूतन के पक्ष में थे। इसके बाद भी संगठन ने हितानंद अग्रवाल के नाम पर सहमति जताई और उन्हें अध्यक्ष का अधिकृत प्रत्याशी बना दिया। पूर्व CM भूपेश के घर ED का छापा: शराब घोटाले में बेटे चैतन्य के ठिकानों समेत 14 जगहों पर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगाने के दौरान कार पर पथराव जानिए कैसे हुआ खेल- बैठक में पुरंदर मिश्रा के अलावा श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, विकास महतो, शहर जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस दौरान नूतन सिंह ठाकुर को मनाने की कोशिश भी की गई। सूत्रों के मुताबिक हितानंद को अधिकृत प्रत्याशी बनाने के बीच नूतन शौचालय जाने के बहाने बैठक छोड़कर सभागार में चली गईं। यहां उन्होंने सभापति के लिए अपना नामांकन भी दाखिल किया। जब चुनाव हुआ तो भाजपा पार्षदों ने ही नूतन सिंह को वोट दिया। कोरबा निगम में 67 पार्षदों में से भाजपा के 45, कांग्रेस के 11 और 11 निर्दलीय पार्षदों ने सभापति के लिए वोट किया। चुनाव में भाजपा से बगावत कर सभापति चुनाव लड़ने वाली पार्षद नूतन सिंह ठाकुर को 33 वोट मिले। वहीं भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हितानंद अग्रवाल को सिर्फ 18 वोट मिले। सभापति के लिए एक निर्दलीय प्रत्याशी अब्दुल रहमान भी मैदान में थे, उन्हें 16 वोट मिले। नूतन को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया- जिला अध्यक्ष भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि नूतन सिंह ठाकुर ने पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ा था। इसकी जानकारी प्रदेश नेतृत्व को भेज दी गई थी। यह अनुशासनहीनता के अंतर्गत आता है। इसलिए नूतन को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित किया गया है। पार्टी ने सोच-समझकर ही यह फैसला लिया होगा- हितानंद अब नूतन सिंह को भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इस मामले में हितानंद अग्रवाल ने कहा कि, भाजपा एक नियम के तहत चलती है। कार्यकर्ता पार्टी संगठन के निर्देश पर ही काम करते हैं। उन्होंने जो फैसला लिया है, वह सही है। ताकि कोई इस तरह बगावत न कर सके। मैं भाजपा का सदस्य था, हूं और रहूंगा- नूतन अध्यक्ष नूतन सिंह ठाकुर का कहना है कि, पार्षदों को हितानंद अग्रवाल क्यों पसंद नहीं आए। मैं इस बारे में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को अवगत कराऊंगा। मैं भाजपा का छोटा कार्यकर्ता हूं और रहूंगा। 33 भाजपा पार्षदों ने मुझे अध्यक्ष के लिए जनादेश दिया है। अध्यक्ष के रूप में मैं निगम के 67 पार्षदों के हितों की रक्षा, कोरबा शहर का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने तथा निगम को नियमानुसार चलाने का दायित्व पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन