: भाभी से लड़ाई कर बड़े भाई को काट डाला: आरोपी बोला- तुम्हारे वजह से मेरी पत्नी छोड़कर भागी है, कुल्हाड़ी से वार कर मार डाला
Chhattisgarh Kondagaon Brother Murder Case Update: छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में एक युवक ने अपने बड़े भाई की कुल्हाड़ी और ईंट से हमला कर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि वह जमीन विवाद और पत्नी के मायके चले जाने से परेशान था. अपनी भाभी और भाई से विवाद कर रहा था. इसी बीच उसने गुस्से में आकर भाई की हत्या कर दी. पूरा मामला केशकाल थाना क्षेत्र का है.
Chhattisgarh Kondagaon Brother Murder Case Update: दरअसल, केशकाल के डुमरपदर मैनपुर निवासी युवक शिवराज यादव और उसके बड़े भाई शिवप्रसाद यादव के बीच पुश्तैनी जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. शिवराज ने आरोप लगाया कि भाइयों के बीच जमीन के बंटवारे के दौरान उन्हें बंजर जमीन दे दी गई, जिसमें न तो पानी रुकता है और न ही खेती की जा सकती है. 22 मार्च को विवाद हुआ था इसी बात को लेकर वह 22 मार्च की शाम अपने बड़े भाई के घर पहुंचा. जहां पहले भाभी पंचोबाई यादव से विवाद हुआ. युवक ने अपनी भाभी से कहा कि उसने मेरी पत्नी को मेरे खिलाफ भड़काया है, इसलिए वह मुझे छोड़कर अपने मायके चली गई है. वह यह कह कर भाभी से गाली-गलौज करने लगा। आरोप लगाया कि उसे बंजर जमीन भी दी गई है. कुल्हाड़ी से हाथ काटा Chhattisgarh Kondagaon Brother Murder Case Update: घर के अंदर मौजूद उसका बड़ा भाई शिवप्रसाद आवाज सुनकर बाहर आया तो इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। छोटे भाई शिवराज ने पास में रखी ईंट से भाई के सिर पर वार किया और फिर कुल्हाड़ी से उसका हाथ काट दिया. घटना के बाद मौके से भाग गया था। इलाज के दौरान मौत हो गई Chhattisgarh Kondagaon Brother Murder Case Update: भाई के हमले से शिवप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गया और परिजन उसे रायपुर अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव पहुंच गये हैं। आरोपी को जेल भेज दिया गया केशकाल थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है. साथ ही वह कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है जिससे आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया था. आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया.
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद के वसूलीबाज कांग्रेस नेता पर FIR : CM पोर्टल को बनाया कमीशन का खजाना, सचिव-सरपंचों को लूटने का बनाया जरिया, गिरफ्तारी की लटकी तलवार
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन