: बस्तर में लाल आतंक की नापाक साजिश: 6 प्रेशर कुकर बम बरामद, जानिए जवानों ने मंसूबे पर कैसे फेरा पानी ?
Chhattisgarh Kondagaon 6 pressure cooker bombs recovered: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ अभियान ने जोर पकड़ लिया है। बस्तर संभाग के सभी नक्सल प्रभावित जिलों में जवानों ने सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है। कोंडागांव में सर्चिंग अभियान के दौरान जवानों को बड़ी सफलता मिली।
जवानों ने 6 प्रेशर कुकर बम बरामद किए। कोंडागांव पुलिस और बम निरोधक दल ने सभी आईईडी को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना 5 सितंबर 2024 की नक्सल प्रभावित थाना धनोरा-मडगांव क्षेत्र की है। कोंडागांव पुलिस ने 6 प्रेशर कुकर बम बरामद किए एसडीओपी फरसगांव अनिल विश्वकर्मा के नेतृत्व में पुलिस दल सर्चिंग अभियान चला रहा था। सर्चिंग के दौरान बमों की मौजूदगी का पता चला। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक वाई अक्षय कुमार को दी गई। एसपी के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश कुमार डांड के मार्गदर्शन में बम निरोधक दल को तत्काल मौके पर भेजा गया। बीडीएस टीम ने सावधानीपूर्वक सभी बमों को निष्क्रिय कर दिया और मौके पर ही विस्फोट कर नष्ट कर दिया। 4 और 3 किलो के 6 आईईडी मिले फरसगांव एसडीओपी अनिल विश्वकर्मा ने बताया, "जवानों की टीम धनोरा क्षेत्र के मडगांव में गश्त के लिए निकली थी। इस दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए 6 प्रेशर कुकर आईईडी मिले, जिसमें 3 आईईडी का वजन 4 किलो और 3 आईईडी का वजन 3 किलो था। बीडीएस टीम कोंडागांव ने सभी आईईडी को मौके पर ही नष्ट कर दिया।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद के वसूलीबाज कांग्रेस नेता पर FIR : CM पोर्टल को बनाया कमीशन का खजाना, सचिव-सरपंचों को लूटने का बनाया जरिया, गिरफ्तारी की लटकी तलवार
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन