: छत्तीसगढ़ में बारिश से ढही निर्माणाधीन नहर की दीवार: झारखंड के 2 मजदूरों की दबने से मौत, कलेक्टर ने जांच कमेटी की गठित
गुमला के रहने वाले थे, कई दिनों से मजदूरी कर रहे थे
बताया जा रहा है कि कोंडागांव जल संसाधन विभाग नहर का निर्माण करा रहा है। जिसका ठेका अंबिकापुर के पंकज नाम के व्यक्ति को दिया गया है। ठेकेदार ने झारखंड से मजदूरों को काम पर रखा था। मजदूरों को झारखंड के गुमला से लाया गया था, जो पिछले कई दिनों से काम कर रहे थे।
मोबाइल छीनने पर भांजी ने लगाई फांसी: मामी ने पूछा कहां से आया फोन, तो नहीं बता पाई, मामा के घर रहकर 10वीं की पढ़ाई कर रही थी
बारिश नहीं झेल पाई नहर की दीवार
बताया जा रहा है कि नहर का निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन नवनिर्मित दीवार पहली बारिश भी नहीं झेल पाई और ढह गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि भारी दीवार गिरने से मजदूरों के शरीर की हड्डियां चकनाचूर हो गईं, इसी कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
2-2 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने के निर्देश
मामले में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता खिलेश्वर साहू ने बताया कि ठेकेदार पंकज को मृतक मजदूरों के परिजनों को तत्काल 2-2 लाख रुपए की सहायता राशि देने के निर्देश दिए गए हैं।
अनूपपुर SP की कार की टक्कर से एक की मौत: ओवरटेक के टक्कर में ठोका, गाड़ी में थे IPS जितेंद्र पवार, जानिए कब और कैसे हुआ हादसा ?
जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी
केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। वहीं, मजदूरों के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने बताया कि जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। मजदूरों की मौत के पीछे क्या कारण थे, नहर की दीवार क्यों गिरी, क्या गुणवत्ता में कोई कमी थी जिससे हादसा हुआ। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन