: 12वीं के छात्र की बेरहमी से हत्या: कुल्हाड़ी से सिर पर ताबड़तोड़ वार कर मार डाला, बहन और माता-पिता घर से बाहर गए थे
देवप्रकाश वर्मा घर में मृत पड़ा था
बताया जा रहा है कि, जब छोटी बहन घर पहुंची तो देवप्रकाश वर्मा मृत पड़ा था। छोटी बहन ने तुरंत आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिता ने घर आकर पुलिस को हत्या की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया।
किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी
पिता ने बताया कि बेटे ने 12वीं की परीक्षा दी है। किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। देवप्रकाश वर्मा पढ़ने-लिखने में भी अच्छा था, लेकिन किसी ने उनकी हत्या कर दी। पिता ने पुलिस से जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद
खैरागढ़ एसडीओपी लालचंद महाले ने कहा कि हत्या हुई है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। शव के पास से खून से सनी कुल्हाड़ी बरामद हुई है।
फोरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही
खैरागढ़ एसडीओपी ने बताया कि फोरेंसिक टीम एक-एक कर साक्ष्य जुटा रही है। खून से सनी कुल्हाड़ी में आरोपियों की उंगलियों के निशान मिल सकते हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है. फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन