: गर्लफ्रेंड को फ्यूल टैंक पर बैठाकर किया रोमांस: SP ने कार से दौड़ाकर प्रेमी जोड़े को पकड़ा, खतरनाक रोमांटिक स्टंट पर कटा चालान
स्पोर्ट्स बाइक पर खतरनाक रोमांटिक स्टंट
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को झारखंड के सिमडेगा जिले के गोमला निवासी विनय साईं (20) अपनी 18 वर्षीय प्रेमिका के साथ स्पोर्ट्स बाइक पर सवार होकर खतरनाक स्टंट कर रहा था. वे नेशनल हाईवे-43 पर कुनकुरी की ओर जा रहे थे, तभी उसी दिशा में जा रहे एसपी शशि मोहन सिंह की नजर उन पर पड़ी.
पुलिस ने 500 रुपये का चालान काटा
एसपी की गाड़ी देखकर वे दोनों भाग रहे थे. पुलिस अधीक्षक ने कार से उनका पीछा कर उन्हें पकड़ लिया. इसके बाद कुनकुरी पुलिस को कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया। मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 179(2) के तहत 500 रुपये का चालान भी काटा गया.
लड़की को फ्यूल टैंक पर बैठाकर किया रोमांस
पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि वे कुनकुरी से जशपुर की ओर आ रहे थे, तभी एनएच-43 पर उन्होंने एक जोड़े को खतरनाक स्टंट (रोमांस) करते देखा. युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को बाइक के फ्यूल टैंक पर उसका चेहरा अपनी तरफ करके बैठाया था.
दंपत्ति झारखंड के सिमडेगा से छत्तीसगढ़ आये थे
उन्होंने बताया कि प्रेमी जोड़ा झारखंड के सिमडेगा से छत्तीसगढ़ के कुनकुरी स्थित मयाली डैम घूमने आया था. लेकिन दोनों ने जिस तरह से काम किया वह न सिर्फ कानून के हिसाब से गलत था बल्कि नैतिक तौर पर भी गलत था. इसलिए युवक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। एसपी ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को तेज रफ्तार बाइक देकर स्टंट करने से रोकें.
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन