Logo
Breaking News Exclusive
Ramkrishna Hospital में गटर बना मौत का कुंआ, तड़प-तड़पकर मरे 3, रोते-बिलखते रहे परिजन तांत्रिक बोले- 1 लाख में गर्लफ्रेंड आएगी, 5 लाख में मां का काम तमाम, कमिश्नर को भी पैरालाइज्ड कर देंगे BJP नेता समेत 3 की मौत, 30 मिनट तक कार में तड़पते रहे, कांच फोड़कर सिर बाहर आए 28 हजार महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, ‘उजास’ पत्रिका का विमोचन खेतों में बिछी सफेद चादर, किसानों की फसल चौपट, अब बीमारी का खतरा Heatwave में घर पर बनाएं Drinks & Snacks, जानिए Juices और Fresh Fruits के Healthy Recipes गर्मी में बढ़ा बिजली बिल, ये 7 Smart Tips अपनाकर करें आधा खर्च Weather Alert India, 17 राज्यों में बारिश- ओले बरस रहे; अब बढ़ेगी भीषण गर्मी ! गरियाबंद में 43 करोड़ बिजली बिल बकाया, जानिए कैसे और कौन करा सकते हैं माफ ? गरियाबंद कलेक्टर ने राजिम, मैनपुर और छूरा में बदले अधिकारी, कहीं ये वजह तो नहीं ? Ramkrishna Hospital में गटर बना मौत का कुंआ, तड़प-तड़पकर मरे 3, रोते-बिलखते रहे परिजन तांत्रिक बोले- 1 लाख में गर्लफ्रेंड आएगी, 5 लाख में मां का काम तमाम, कमिश्नर को भी पैरालाइज्ड कर देंगे BJP नेता समेत 3 की मौत, 30 मिनट तक कार में तड़पते रहे, कांच फोड़कर सिर बाहर आए 28 हजार महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, ‘उजास’ पत्रिका का विमोचन खेतों में बिछी सफेद चादर, किसानों की फसल चौपट, अब बीमारी का खतरा Heatwave में घर पर बनाएं Drinks & Snacks, जानिए Juices और Fresh Fruits के Healthy Recipes गर्मी में बढ़ा बिजली बिल, ये 7 Smart Tips अपनाकर करें आधा खर्च Weather Alert India, 17 राज्यों में बारिश- ओले बरस रहे; अब बढ़ेगी भीषण गर्मी ! गरियाबंद में 43 करोड़ बिजली बिल बकाया, जानिए कैसे और कौन करा सकते हैं माफ ? गरियाबंद कलेक्टर ने राजिम, मैनपुर और छूरा में बदले अधिकारी, कहीं ये वजह तो नहीं ?

: क्राइम पेट्रोल देखकर भाई का मर्डर: रस्सी से गला घोंटा, चाकू से सिर काटा, पुलिस से बचने जंगल में फेंका शव, 4 आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Jashpur Brother murdered after watching Crime Patrol: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में क्राइम पेट्रोल देखने के बाद भाई की हत्या कर दी गई। इलाज के बहाने उसे चुरहागड़ा के जंगल में ले जाया गया। जहां उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई, फिर चाकू से सिर को धड़ से अलग कर दिया और शव को फेंक दिया। घटना कुनकुरी थाना क्षेत्र के श्रीटोली गांव की है। दरअसल, अभिषेक लकड़ा (मृतक) के भाई जमीन बेचकर शराब पीने और रोज-रोज के विवाद से परेशान थे। पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें सगे भाई, 2 चचेरे भाई और एक पड़ोसी शामिल हैं। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। 12 सितंबर को मिली थी सिर कटी लाश एसपी शशि मोहन सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 12 सितंबर को चुरहागड़ा के जंगल में सिर कटी लाश मिली थी। मौके से नायलॉन की रस्सी और चाकू बरामद किया गया। शव की पहचान कांसाबेल थाना क्षेत्र के बरजोर निवासी अभिषेक लकड़ा के रूप में हुई। भाइयों के साथ आखिरी बार देखा गया पुलिस ने जब उसके परिजनों और रिश्तेदारों से पूछताछ की तो पता चला कि अभिषेक को आखिरी बार 11 सितंबर को अभय एक्का (30), संदीप एक्का (41), निर्देश तिर्की (35) और अनूप लकड़ा (30) के साथ देखा गया था। इन सभी को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई। मारपीट कर तोड़ा पैर आरोपी अभय लकड़ा ने पुलिस को बताया कि अभिषेक उसका चचेरा भाई था। वह शराब पीकर घर में आए दिन मारपीट और गाली-गलौज करता था। 10 सितंबर को भी उसने नशे में धुत होकर मेरे माता-पिता से बदसलूकी की। रोकने पर वह बहस करने लगा। पिटाई होने पर उसने डंडे से अभिषेक पर हमला कर उसका पैर तोड़ दिया। हत्या से पहले देखा था क्राइम पेट्रोल शो पुलिस केस के डर से उसे अस्पताल ले जाने की बजाय घर पर ही बैठाए रखा। उससे पीछा छुड़ाने के लिए हत्या की साजिश रची गई। इसके लिए भाइयों ने क्राइम पेट्रोल शो देखा। फिर तय हुआ कि अभिषेक का सिर और धड़ अलग-अलग जगहों पर फेंका जाएगा। इलाज कराने के बहाने उसे जंगल में ले गए साजिश के तहत 11 सितंबर की रात करीब 2 बजे मारुति वैन क्रमांक एमपी 05 बीए 1729 में उसे जंगल में ले गए और कहा कि डॉक्टर से पैर का इलाज कराएंगे। गाड़ी में पहले से चाकू और नायलॉन की रस्सी रखी थी। बीच रास्ते में उतारकर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। चाकू से गला काटा, धड़ जंगल में फेंका शव की पहचान छिपाने के लिए आरोपियों ने अभिषेक का चाकू से गला काटकर सिर धड़ से अलग कर दिया। धड़ को सड़क से घसीटकर 50 मीटर दूर जंगल में फेंक दिया। सिर हाथ से छूटकर गिर गया, जो अंधेरे के कारण नहीं मिल सका। सभी आरोपी रस्सी और चाकू छोड़कर घर चले गए। जिससे वे पकड़े गए। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन