: प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की हत्या: पिता-पुत्र ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, फिर घोंट दिया गला, जानिए कैसे पकड़े गए 4 आरोपी
पिता ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
दरअसल, 27 सितंबर को लोटापानी निवासी जीवन यादव ने अपने बेटे बजरंग यादव के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
कवर्धा हत्याकांड के हत्यारे को फांसी दो: दौड़ा-दौड़ाकर पेचकस से मार डाला, लाश सड़क पर रख चक्काजाम, ग्रामीण बोले- गुंडागर्दी बहुत बढ़ गई
पहले बाइक मिली, फिर शव बरामद
इस दौरान पुलिस को पता चला कि 28 सितंबर को करडेगा चौकी क्षेत्र में एक बाइक लावारिस हालत में मिली थी। पुलिस ने बाइक के बारे में जानकारी जुटाई तो वह बजरंग यादव की निकली। इसी बीच रंगडीपा जंगल में बजरंग यादव का खून से लथपथ शव भी बरामद हुआ।
बजरंग यादव और संदीप यादव के बीच विवाद
एसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जांच के दौरान विशेष टीम को पता चला कि बजरंग यादव अक्सर मयूरचुंडी गांव आता था। इसी आधार पर पुलिस टीम गांव पहुंची। यहां पता चला कि घटना वाले दिन बजरंग यादव और संदीप यादव के बीच विवाद हुआ था।
हत्या 26 सितंबर की रात को की गई थी
संदेह के आधार पर पुलिस ने संदीप यादव से पूछताछ की। आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सख्ती के सामने उसने सबकुछ उगल दिया। आरोपियों ने बताया कि 26 सितंबर की रात चार लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम देखकर आ रहे थे, तभी युवक की बाइक खड़ी मिली।
रायपुर के मरीन ड्राइव में फिर मर्डर: कलेक्ट्रेट के ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या, 3 आरोपियों ने वारदात को दिया अंजाम
घर के पीछे बगीचे में छिपा मिला बजरंग
आरोपियों ने बताया कि उन्हें बजरंग यादव पर शक था। चारों लोग टॉर्च लेकर उसकी तलाश करने लगे। इस दौरान बजरंग एक घर के पीछे बगीचे में छिपा मिला। इसके बाद पिता-पुत्र और दो अन्य लोगों ने उसकी पिटाई की और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को जंगल में फेंक दिया।
पुलिस ने इन आरोपियों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि यह एक लड़की से प्रेम प्रसंग का मामला था। इसी बात को लेकर चारों आरोपी नाराज थे। पुलिस ने ईश्वर यादव (50), संदीप यादव (23), उग्रसेन यादव (34) और बिरजू कुमार यादव (40) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद के वसूलीबाज कांग्रेस नेता पर FIR : CM पोर्टल को बनाया कमीशन का खजाना, सचिव-सरपंचों को लूटने का बनाया जरिया, गिरफ्तारी की लटकी तलवार
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन