Logo
Breaking News Exclusive
पहले दुश्मनों से दोस्ती, फिर सुहागा मिलाकर शराब पिलाई, पुलिस के 'माइंड-गेम' ने सच उगलवाया छत्तीसगढ़ से सीमा पार कर घुसा 4 गजराजों का दल; वन विभाग ने कहा- रात में कच्चे मकानों में न सोएं लोग सिर्फ 60 सेकंड के भीतर 7.5 और 7.2 तीव्रता के दो भीषण भूकंप; 1 लाख मौतों की आशंका, देश में लगी नेशनल इमरजेंसी बत्ती गुल हुई तो सीढ़ियों के पास कुंडली मारकर बैठ गया काल; छेद में छिपने पर ऐसे पकड़ाया ट्रक में घुसी कार, 4 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर, एक घंटे फंसे रहे 60 सेकंड में वेनेजुएला के कई शहर तबाह, 100 की मौत; 10 हजार लोगों के मारे जाने की आशंका रात के अंधेरे में DAP की सप्लाई, कालाबाजारी कर किसानों को लूटने की साजिश ? मुर्गा बेचने वाले ने 12 लाख में बनवाया पुल, अर्जी डस्टबीन में फेंक देते थे अधिकारी, निकम्मे सिस्टम ने कैसे मूंदी थी आंखे देवभोग के 90 से ज्यादा केंद्रों में छुआछूत, SC सहायिकाओं के हाथ का भोजन नहीं खा रहे ग्रामीण Ethanol से Petrol Tanks में जम रही काली फंगस, माइलेज घटा, सर्विसिंग चार्ज डबल, जानिए इंजन कैसे हुए खटारा ? पहले दुश्मनों से दोस्ती, फिर सुहागा मिलाकर शराब पिलाई, पुलिस के 'माइंड-गेम' ने सच उगलवाया छत्तीसगढ़ से सीमा पार कर घुसा 4 गजराजों का दल; वन विभाग ने कहा- रात में कच्चे मकानों में न सोएं लोग सिर्फ 60 सेकंड के भीतर 7.5 और 7.2 तीव्रता के दो भीषण भूकंप; 1 लाख मौतों की आशंका, देश में लगी नेशनल इमरजेंसी बत्ती गुल हुई तो सीढ़ियों के पास कुंडली मारकर बैठ गया काल; छेद में छिपने पर ऐसे पकड़ाया ट्रक में घुसी कार, 4 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर, एक घंटे फंसे रहे 60 सेकंड में वेनेजुएला के कई शहर तबाह, 100 की मौत; 10 हजार लोगों के मारे जाने की आशंका रात के अंधेरे में DAP की सप्लाई, कालाबाजारी कर किसानों को लूटने की साजिश ? मुर्गा बेचने वाले ने 12 लाख में बनवाया पुल, अर्जी डस्टबीन में फेंक देते थे अधिकारी, निकम्मे सिस्टम ने कैसे मूंदी थी आंखे देवभोग के 90 से ज्यादा केंद्रों में छुआछूत, SC सहायिकाओं के हाथ का भोजन नहीं खा रहे ग्रामीण Ethanol से Petrol Tanks में जम रही काली फंगस, माइलेज घटा, सर्विसिंग चार्ज डबल, जानिए इंजन कैसे हुए खटारा ?

: दिनदहाड़े पंच को गंडासे से काटा: टंकी पर चढ़कर बोले- मर्डर किया, क्योंकि जबरदस्ती जमीन बिकवाई, 4 को और मारेंगे

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर में दो युवकों ने जमीन विवाद के चलते बीच गांव में पंच की धारदार हथियार से हत्या कर दी. इसके बाद गांव में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गए. वहां से हाथ में हथियार लिए युवक ने कहा कि उसी ने मर्डर किया है, क्योंकि उसकी जमीन को जबरदस्ती बिकवाने की कोशिश की गई. अभी इसमें शामिल 4 और लोगों को भी मारूंगा.

राजेन्द्रग्राम हादसा ब्रेकिंग: और कितनी जिंदगियां छीनेगी बैहार घाट, हादसे में 1 युवक की मौत और दूसरा जख्मी, कब बनेगी सड़क ?

मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र का है. तुस्मा गांव निवासी सोहित कुमार केवट और सुनील कुमार केवट का जमीन को लेकर पंच भागवत साहू से विवाद था. आरोप है कि दोनों युवकों ने शनिवार को बीच गांव में धारदार हथियार से भागवत की हत्या कर दी. इसके बाद गांव में बनी पानी की टंकी पर हथियार लेकर चढ़ गए.

राजेंद्रग्राम ब्रेकिंग न्यूज: तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर रूप से जख्मी

सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन वे उतरने को तैयार नहीं थे. दोनों मीडिया को बुलाने की जिद कर रहे थे. उन्होंने मीडिया से बातचीत के बाद खुद को पुलिस के हवाले कर दिया.

टंकी पर हथियार लेकर खड़ा आरोपी युवक।

हमारी जमीन पर इमारत बना दी, हमारा घर भी नहीं बना इस दौरान हाथ में धारदार हथियार लिए एक युवक ने टंकी के ऊपर चढ़कर अपना वीडियो भी बनवाया. इसके बाद मीडिया को ऊपर बुलाया और बात की. उन्होंने कहा कि पंच उनकी जमीन के रुपयों को लेकर दो साल से परेशान कर रहा था. हमारी जमीन पर इमारत भी बन गई, लेकिन हमारा घर नहीं बना. हम साफ दिल के आदमी हैं. आज तक गांव में हमारी एक भी शिकायत नहीं है. 33 लाख रुपए में जमीन बेची थी. बाबू जी का अंगूठा भी लगवा लिया.

अनूपपुर पुलिस की नाकामी ! राजेंद्रग्राम के बाद अब इस थाने से आरोपी फरार, इतने पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, अपराधी पर 10 हजार का इनाम घोषित

भागवत साहू के चक्कर काट कर परिवार परेशान हो गया आरोपी सोहित कुमार केवट ने बताया कि पंच भागवत साहू ने उनकी जमीन को किसी के पास फंसा दिया है. उस व्यक्ति ने इनके परिवार की जमीन पर घर भी बना लिया है, मगर इन्हें पैसे नहीं मिले. बार-बार पंच भागवत साहू के चक्कर काट कर इनका परिवार परेशान था. इसकी वजह से इन लोगों ने पंच भागवत साहू की हत्या करने का फैसला किया और आज दोपहर धारदार हथियार से दोनों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी.

गांव के बीच में सड़क पर पड़ा पंच का शव।

पुलिस बोली- मीडिया के सामने कबूला जुर्म, पंच का शव मिला टीआई रविंद्र अनंत ने बताया कि तुस्मा गांव के पंच भागवत साहू की रक्तरंजित लाश मिली है. दो युवकों सोहित कुमार केवट और सुनील कुमार केवट ने जमीन विवाद की वजह से वारदात को अंजाम दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी गांव की पानी टंकी में चढ़ गए थे और मीडिया के आने के बाद ही उतरने की जिद कर रहे थे. मीडिया के सामने ही उन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया है. बताया जा रहा है कि भागवत साहू वार्ड 17 का पंच था और जमीन दलाली का भी काम करता था.

read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन