Logo
Breaking News Exclusive
मोबाइल में मिले कई युवतियों के आपत्तिजनक VIDEO; लोगों ने अर्धनग्न कर पीटा टीचर ने प्रश्नपत्र की फोटो वॉट्सएप स्टेटस पर डाली; आरोपी समेत 3 सस्पेंड हफ्ता वसूली को लेकर कुटाई; कोचिंग संचालक पर लाठी-डंडों से अटैक शॉट मारा… शटल उठाने गए… और गिर पड़े, शुगर के मरीज थे, रोजाना खेलते थे जय माता दी लिखकर चाट बेच रहा था मुस्लिम, बजरंग दल बोला- थूक-मूत्र जिहाद करते हैं 12 आस्था स्थल बनेंगे, मिड डे मील में दूध, मेडिकल कॉलेजों में कैंसर-हार्ट का इलाज, लाड़ली बहनों को क्या ? एप और वेब दोनों जगह नहीं चल रहा; 1 महीने में दूसरी बार सर्विस ठप हुई वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा, कहा- हमारे परिवार जान से मारने की धमकी दे रहे जबरन गाड़ी में बैठाने और झाड़ियों में ले जाने की कोशिश, विरोध पर परिजनों की पिटाई की अनूपपुर में 4 दिन पहले घर की दीवार गिराई थी, मलबे में दबने से घायल हुए थे मोबाइल में मिले कई युवतियों के आपत्तिजनक VIDEO; लोगों ने अर्धनग्न कर पीटा टीचर ने प्रश्नपत्र की फोटो वॉट्सएप स्टेटस पर डाली; आरोपी समेत 3 सस्पेंड हफ्ता वसूली को लेकर कुटाई; कोचिंग संचालक पर लाठी-डंडों से अटैक शॉट मारा… शटल उठाने गए… और गिर पड़े, शुगर के मरीज थे, रोजाना खेलते थे जय माता दी लिखकर चाट बेच रहा था मुस्लिम, बजरंग दल बोला- थूक-मूत्र जिहाद करते हैं 12 आस्था स्थल बनेंगे, मिड डे मील में दूध, मेडिकल कॉलेजों में कैंसर-हार्ट का इलाज, लाड़ली बहनों को क्या ? एप और वेब दोनों जगह नहीं चल रहा; 1 महीने में दूसरी बार सर्विस ठप हुई वीडियो जारी कर मांगी सुरक्षा, कहा- हमारे परिवार जान से मारने की धमकी दे रहे जबरन गाड़ी में बैठाने और झाड़ियों में ले जाने की कोशिश, विरोध पर परिजनों की पिटाई की अनूपपुर में 4 दिन पहले घर की दीवार गिराई थी, मलबे में दबने से घायल हुए थे

: TRANSFER BREAKING: 167 अधिकारियों का ट्रांसफर, CM साय ने जताई थी नाराजगी, SP-कलेक्टर की लिस्ट तैयार

MP CG Times / Fri, Sep 13, 2024

Chhattisgarh Government Transfers Tehsildar Revenue Department Officials: छत्तीसगढ़ के राजस्व विभाग के 167 अफसरों का गुरुवार को तबादला कर दिया गया है। राजस्व विभाग से जुड़े कामों में लापरवाही को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नाराजगी जताई थी।

Chhattisgarh Government Transfers Tehsildar Revenue Department Officials: अभी 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि एक लंबी तबादला सूची आ गई। राजस्व विभाग से जुड़े तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सब रजिस्ट्रार और राजस्व निरीक्षक जैसे अफसरों को बदल दिया गया है। गुरुवार को जारी आदेश में एक-दो नहीं बल्कि 55 तहसीलदारों का तबादला किया गया है। इसमें बिलासपुर, धमतरी, कोरबा, रायपुर, दुर्ग, बस्तर जैसे लगभग सभी बड़े जिलों के तहसीलदार शामिल हैं। 28 राजस्व निरीक्षकों का तबादला किया गया है। इनमें बेमेतरा, बलौदा बाजार, रायपुर, बस्तर, मुंगेली, जशपुर के अफसर शामिल हैं। तहसीलदार तबादला सूची- तबादला सूची में 33 वरिष्ठ उप पंजीयकों को हटाने का भी आदेश है। रायपुर के रजिस्ट्री कार्यालय के अफसरों को बदला गया है। इसके अलावा धमतरी, रायगढ़, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, राजनांदगांव जैसे जिलों के उप पंजीयकों को भी हटाया गया है। 51 नायब तहसीलदारों को भी हटाया गया है। इस सूची में प्रदेश के लगभग हर बड़े-छोटे जिले के नायब तहसीलदार भी शामिल हैं।

CM को क्यों आया गुस्सा

जमीन पर अवैध कब्जे, फर्जी रजिस्ट्री, जमीन धोखाधड़ी के मामलों की शिकायत लगातार मुख्यमंत्री कार्यालय में पहुंच रही थी। राजस्व कार्यालय में लम्बे समय तक पेंडिंग पड़े रहने वाले आवेदनों का भी CM ने रिव्यू किया है। रायपुर में 2 दिन चली कलेक्टर एसपी कॉन्फ्रेंस में खुलकर मुख्यमंत्री ने इसपर अधिकारियों को फटकारा था।

मुख्यमंत्री ने सारंगढ़-बिलाईगढ़, बस्तर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में राजस्व मामलों के निराकरण की धीमी गति पर नाराजगी जताई थी। मनरेगा में काम न होने की वजह से CM साय ने बस्तर कलेक्टर विजय दयाराम के., कबीरधाम के जन्मेजय महोबे और बिलासपुर कलेक्टर अवनीश कुमार शरण पर नाराजगी जताई थी।

 

नॉन परफॉर्मिंग कलेक्टर-SP बदलने की चर्चा

इस ट्रांसफर लिस्ट के सामने आने के बाद अब चर्चा यह भी है कि बड़े अफसरों पर भी जल्द ही प्रशासनिक कैंची चल सकती है। रायपुर में हुई कलेक्टर एसपी कॉफ्रेंस के बाद चर्चा है कि नॉन परफॉर्मिंग कलेक्टर और एसपी भी बदले जा सकते हैं। सरकार जल्द ही नई लिस्ट जारी कर सकती है। मुख्यमंत्री और चीफ सेक्रेटरी ने खुद कलेक्टरों और SP के कामकाज का रिव्यू किया है।

  Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन