Logo
Breaking News Exclusive
ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम

: Kanker: 11वीं में पढ़ने वाली छात्रा की मौत, साथी स्टूडेंट बोलीं-प्रिसिंपल से तंग आकर जहर खाया; जांच के निर्देश

News Desk / Fri, Oct 14, 2022


छात्रा की मौत के बाद शव लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण और परिजन।

छात्रा की मौत के बाद शव लेकर थाने पहुंचे ग्रामीण और परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ के कांकेर में शनिवार को 11वीं में पढ़ने वाले एक छात्रा की मौत के बाद हंगामा हो गया है। छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। छात्रा की सहेलियों ने बताया कि वह प्रिसिंपल की प्रताड़ना से तंग थी। इसके चलते उसने जहर खा लिया। इसके बाद ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने प्रिंसिपल की पिटाई कर दी। फिर शव लेकर थाने पहुंच गए और प्रिंसिपल के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग करने लगे। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है कि छात्रा ने जहर खाया है या नहीं। फिलहाल कलेक्टर ने मामले की जांच के निर्देश दिए हें। 

तबीयत बिगड़ने पर परिजन ले गए थे अस्पताल


जानकारी के मुताबिक, बाद देवरी निवासी दुर्गेश्वरी मंडावी (16) पुत्री नवल कुमार मंडावी कन्हारपुरी उच्चतर माध्यामिक विद्यालय में 11वीं की छात्रा थी। उसकी शनिवार तड़के करीब 4 बजे अचानक तबीयत बिगड़ गई। उसे लगातार उल्टियां हो रही थी। इस पर परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां उपचार के दौरान दुर्गेश्वरी की मौत हो गई। इस पर अस्पताल प्रबंधन ने शव परिजनों को सौंप दिया। जब छात्रा का शव गांव पहुंचा तो मामले ने तूल पकड़ लिया। उसकी साथ की छात्राओं ने बताया कि दुर्गेश्वरी ने जहर खाकर जान दी है। वह प्रिसिंपल से परेशान थी।  शव लेकर थाने पहुंचे परिजन और ग्रामीण
इसके बाद परिजन और ग्रामीण शव लेकर थाने पहुंच गए। वहां प्रिंसिपल के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग करने लगे। आरोप है कि प्राचार्य कृष्ण शरण तिवारी की प्रताड़ना से छात्रा परेशान थी। इसके चलते उसने गुरूवार को घर में रखी चूहा मारने की दवाई खा ली। स्कूल जाने के दौरान इसकी जानकारी अपने सेहलियों को दी। पुलिस ने उन्हें समझाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अभी तक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं आई है। ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि छात्रा ने जहर खाया है या नहीं। फिलहाल पुलिस ने मर्ग दर्ज कर लिया है। 

छात्रा सरेआम बेईज्जती से थी क्षुब्ध 
छात्राओं ने बताया कि छात्रा मंगलवार को स्कूल नहीं पहुंची थी। फिर स्कूल पहुंची तो प्राचार्य कृष्णा शरण तिवारी सबके सामने प्रेयर के दौरान ही दुर्गेश्वरी की छड़ी से पिटाई कर फटकार लगाई। इससे पहले उससे मारपीट भी की गई थी। इसी बात को लेकर छात्रा दुर्गेश्वरी परेशान थी। वह कहती थी कि सबके सामने सर बेईज्जती करते हैं। उसे यह बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता। इसी के चलते उसने जहर सेवन कर लिया। छात्राओं के अनुसार सभी छात्राओं के साथ एसा ही किया जाता है।  गुस्साए ग्रामीणों ने प्राचार्य की कर दी पिटाई 
छात्रा की लाश जब गांव पहुंची तथा घटना की जानकारी सामने आने के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए। कुछ ग्रामीण कन्हारपुरी पहुंचे और प्राचार्य से झूमाझटकी करते हुए उसकी पिटाई भी कर दी। ग्रामीण राजेश नेताम, लोकेश कुंजाम व अन्य ने कहा प्रचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। यदि पुलिस उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करती है तो प्रदर्शन किया जाएगा।  कलेक्टर ने की जांच टीम गठित 
छात्रा की मौत मामले मेे कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने जिला स्तरीय जांच कमेटी का गठन किया गया है। समिति में राजीव गांधी शिक्षा मिशन के जिला परियोजना समन्वयक आरपी मिरे, समाज कल्याण विभाग उपसंचालक सिनीवाली गोयल, महिला एवं बाल विकास विभाग से बाल संरक्षण अधिकारी रीना लारिया और एबीईओ दीपक ठाकुर को शामिल किया गया है। जांच समिति उक्त प्रकरण की विस्तृत जांच कर 17 अक्टूबर तक जांच प्रतिवेदन जिला शिक्षा अधिकारी कांकेर के माध्यम से कलेक्टर को प्रस्तुत करेंगे।
 

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर में शनिवार को 11वीं में पढ़ने वाले एक छात्रा की मौत के बाद हंगामा हो गया है। छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था। छात्रा की सहेलियों ने बताया कि वह प्रिसिंपल की प्रताड़ना से तंग थी। इसके चलते उसने जहर खा लिया। इसके बाद ग्रामीण भड़क गए और उन्होंने प्रिंसिपल की पिटाई कर दी। फिर शव लेकर थाने पहुंच गए और प्रिंसिपल के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग करने लगे। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है कि छात्रा ने जहर खाया है या नहीं। फिलहाल कलेक्टर ने मामले की जांच के निर्देश दिए हें। 

Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन