: गरियाबंद के इस गांव में न पार्टी पहुंचती है न प्रत्याशी: बाइक की जगह घोड़ा खरीदते हैं लोग, पहाड़ से 50KM वोट देने पैदल चलकर जाते हैं कमार जनजाति के मतदाता
एक दिन पहले मतदान करने निकलते हैं
ग्रामीण जगन्नाथ, जयसिंह कमार और वार्ड पंच बासुदेव सोरी का कहना है कि, मतदान पर्व में शामिल होने में उन्हें तीन दिन का समय लगता है। 26 अप्रैल को मतदान के लिए वे 25 की सुबह अपने अपने गांव से निकल जाएंगे। उतरने में उन्हें महज 3 से 4 घंटा लगता है, जबकि चढ़ाई करने में 6 घंटे से ज्यादा वक्त लग जाता है।
वोटिंग के दूसरे दिन घर लौटते
कुछ वोटर्स पहाड़ के नीचे कुकरीमाल में तो कुछ मुख्यालय में सरपंच बन सिंह के घर रुकते हैं। वोटिंग दोपहर से पहले हुआ तो वापस जाने की सोचते है, नहीं तो मतदान के अगले दिन लौटते हैं। कुल्हाड़ी घाट में हर आम चुनाव का मतदान प्रतिशत 75 से 80 फीसदी तक होता है। इनमें पहाड़ों में बसे राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाने वाले कमार जनजाति के मतदाताओं की भूमिका अहम होती है।
यह मतदाता सभी के लिए प्रेरणा स्रोत
आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त नवीन भगत ने कहा कि इन्हें हर योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिया जाता है। भौगोलिक विषम परिस्थिति के कारण पहुंच मार्ग नहीं है।प्रशासन ने सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ इनके विस्थापन कराया था। जनजाति के ये मतदाता सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।
नहीं पता होता कौन है प्रत्याशी, विकास के नाम करते हैं वोट
युवा मतदाता सुभाष ने कहा कि, हमारी बस्ती राजनीतिक दलों के पहुंच से दूर है। पंचायत चुनावों को छोड़कर बाकी चुनाव में हमें प्रत्याशी का पता नहीं होता। लेकिन किस ओर हवा का रुख होता है इसकी जानकारी उन्हें होती है। सोशल मीडिया आने के बाद उन्हें काम करने वाले और बिना काम के पार्टियों की जानकारी हो रही है। इसी जानकारी के आधार पर विकास और मूलभूत सुविधा की आस में मतदान करते हैं।
घोड़े में जाता है राशन, झरिया का पीते हैं पानी
पहाड़ों की सीधी चढ़ाई पार करने के बाद इनकी बस्ती बसी है। ऐसे में सड़क की आस अब इन्हें भी नहीं है। पैसे वाले लोग बाइक नहीं घोड़े खरीदी करते हैं। इमरजेंसी में पहाड़ों से ऊपर नीचे होने से राशन चढ़ाने से लेकर उपज बेचने में घोड़े ही सहायक हैं। पीने के लिए पंचायत झरिया खोदा गया है। स्वास्थ्य सुविधा के नाम पर टीकाकरण समय समय पर होता है।
बीमार पड़े या फिर गर्भवती को नीचे परिजनों के शरण में रहकर मैनपुर अस्पताल में उपचार कराना होता है। ग्रामीणों को 2014-15 में विस्थापन कर नीचे आवास सड़क पानी बिजली को सुविधा दिलाया गया था, लेकिन योजना रोजगार के अभाव में विफल हो गई। 3 साल के भीतर विस्थापन वाले डेरे विरान हो गए।
मतदाताओं को ठहरने पूरा इंतजाम कराया जाएगा
मैनपुर एसडीएम तुलसी दास मरकाम ने कहा कि ये मतदाता सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। इन्हें ठहरने की पूरी व्यवस्था कराई जाएगी।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद के वसूलीबाज कांग्रेस नेता पर FIR : CM पोर्टल को बनाया कमीशन का खजाना, सचिव-सरपंचों को लूटने का बनाया जरिया, गिरफ्तारी की लटकी तलवार
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन