: घूरने पर बाप-बेटे पर अटैक: पेट्रोल पंप में चाकू से किया हमला, फिर फेंका पत्थर, 23 हजार और 2 मोबाइल लूटे
जानिए पूरा मामला
पीड़ित शिवम द्विवेदी ने दैनिक भास्कर को बताया कि वह सोमवार रात करीब 8.30 बजे अपने पिता से नौकरी की बात करने देवपुरी के पास भाटिया पेट्रोल पंप पर गया था। दोनों पेट्रोल पंप के बाहर सड़क किनारे बैठे थे।
इसी दौरान 4-5 लड़के पैदल गुजर रहे थे. उसने जबरन घूरकर देखने की बात कहकर विवाद शुरू कर दिया। विवाद बढ़ने पर वह गाली-गलौज करने लगा। आरोपियों ने दोनों के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी।
एक पत्थर उठाया और पसलियों पर दे मारा
शिवम ने बताया कि इसी दौरान एक आरोपी ने पत्थर उठाकर उसके पिता बुद्धसेन द्विवेदी की पसलियों पर दे मारा. इसके बाद चाकू से भी हमला कर दिया. जिससे उनकी उंगली भी जख्मी हो गई और ऊपरी हिस्सा कट गया.
पिता अस्पताल में भर्ती
इस मारपीट के बाद बुद्धसेन द्विवेदी और बेटे शिवम ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद दोनों को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में टिकरापारा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है.
23 हजार और 2 मोबाइल फोन लूट लिये
इस घटना के बाद पीड़ित शिवम ने दावा किया है कि उसके पिता ट्रक ड्राइवर का काम करते हैं. काम के लिए उसके पास 23 हजार रुपये रखे थे। आरोपियों ने पिता के पास रखे पैसे लूट लिए। इसके अलावा दोनों के मोबाइल फोन भी छीन लिये गये हैं. हालांकि पुलिस की एफआईआर में लूट की रकम का जिक्र नहीं है.
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद के वसूलीबाज कांग्रेस नेता पर FIR : CM पोर्टल को बनाया कमीशन का खजाना, सचिव-सरपंचों को लूटने का बनाया जरिया, गिरफ्तारी की लटकी तलवार
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन