: बेटों ने पिता की पीट-पीटकर हत्या की: मर्डर को हादसा बताया, तो मां ने खोला राज, शराब के 100 रुपए को लेकर भाइयों में हुआ था विवाद
अब जानिए क्या है पूरा मामला
उतई थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि परेवाडीह गांव निवासी शशि ठाकुर (30) और दशरथ ठाकुर (25) सगे भाई हैं। वे शराब पीने के आदी हैं। 22 नवंबर की रात करीब 10 बजे बड़ा भाई शशि ठाकुर शराब के नशे में घर पहुंचा और छोटे भाई दशरथ से विवाद करने लगा।
दक्षिण के दंगल में सोनी की जीत की कहानी: कवर्धा हत्याकांड, सूरजपुर, बलरामपुर, बलौदाबाजार कांड का नहीं पड़ा असर, जानिए कांग्रेस को कैसे पछाड़ा ?
शराब के लिए 100 रुपए को लेकर विवाद
शशि ने कहा कि उसने शराब लाने के लिए 100 रुपए दिए थे, तो वह क्यों नहीं लाया? जिस पर दशरथ ने कहा कि उसने अपने दोस्त काशी को शराब के लिए 100 रुपए दिए थे। वह शराब लाया या नहीं, यह वही बताएगा। इसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया।
भाई का सिर फोड़ दिया, मां पर भी किया हमला
इस बीच शशि ने पास में पड़े लकड़ी के डंडे से दशरथ पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। जिससे वह खून से लथपथ हो गया। यह देख मां अंकलहिन बाई उसे शांत कराने आई। गुस्से में शशि ने मां के सिर पर भी लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। झगड़ा बढ़ता देख पिता भगवान सिंह ठाकुर (55) ने दोनों बेटों को डांटा और शांत होने को कहा, लेकिन वे नहीं माने।
शशि ने घुटने से उसका गला दबाया, दशरथ ने छाती पर लात मारी
पिता ने भी उनके पैर पकड़े और झगड़ा बंद करने को कहा। गुस्से में बेटों ने पिता को हाथ, मुक्का और लात-घूंसों से जमकर पीटा। शशि ने घुटने से उसका गला घोंट दिया और दशरथ ने छाती पर लात मारी। भगवान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद का वसूलीबाज कांग्रेस नेता पर FIR : CM पोर्टल को बनाया कमीशन का खजाना, सचिव-सरपंचों को लूटने का बनाया जरिया, गिरफ्तारी की लटकी तलवार
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन