: छत्तीसगढ़ में 3 दोस्तों ने की दोस्त की हत्या: शराब पार्टी के बाद पीट-पीटकर मार डाला, पत्थर से बांधकर शव नाले में फेंका
मृतक।[/caption]
दिनेश का इशू नाम के दो लड़कों से झगड़ा हुआ था
शिकायत दर्ज करने के बाद सोमनी पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी. इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि दिनेश का पिंटू देशमुख और इशू नाम के दो लड़कों से झगड़ा हुआ था. उन लोगों ने उसे बुरी तरह पीटा। तब से दिनेश लापता है। पुलिस ने दोनों लड़कों को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने हत्या कर शव को पुलगांव नाले में फेंकने की बात कबूल कर ली। इसके बाद सोमनी पुलिस आरोपियों को लेकर उस स्थान पर पहुंची, जहां शव फेंका गया था।
छोटे ने बड़े भाई को कुल्हाड़ी से काट डाला: मां की देखभाल नहीं कर रहा था, विवाद हुआ, तो सोते समय कर दी हत्या
इसके बाद उनकी सूचना के आधार पर स्थानीय गोताखोरों को वहां भेजा गया। गोताखोरों की मदद से पुलिस ने कई घंटों बाद शव को ढूंढ निकाला और नाले के पानी से बाहर निकाला। भाई ने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान की। दिनेश को इतना मारा कि वह बेहोश हो गया दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि 17 जून की रात वे साथ बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। इस दौरान दिनेश से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई।
पिंटू और ईशू ने अपने दोस्त की मदद से दिनेश को इतना मारा कि वह बेहोश हो गया। इसके बाद वे उसे बाइक से दुर्ग की ओर छोड़ने जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में दिनेश की मौत हो गई, जिससे उसे ले जा रहे लोग घबरा गए। घबराहट में उन्होंने शव को ठिकाने लगाने की साजिश रची। शव को पत्थर से बांधकर पुलगांव नाले में फेंक दिया गया, ताकि उसका पता न चल सके।
छत्तीसगढ़ में 24 दिन की बच्ची को मार डाला: मां बोली- बेटा नहीं होने पर मारते थे ताना, इसलिए मार दिया, पढ़िए हत्यारिन मां की खौफनाक स्टोरी
घटना से जुड़े कुछ आरोपी फरार बताए जा रहे हैं
बताया जा रहा है कि नाले में जलकुंभी होने के कारण शव ऊपर नहीं आ सका, लेकिन जब आरोपियों ने जुर्म कबूल किया तो मामले का खुलासा हुआ। मामले में कुछ आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी भी तलाश कर रही है, जल्द ही और आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Tags :
संबंधित ख़बरें
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन