: स्कूटी सवार पर गिरा होर्डिंग फ्लेक्स, VIDEO: युवक को आईं चोटें, बाल-बाल बची जान, होर्डिंग संचालक और निगम की लापरवाही
कमीशन के चक्कर में जान से खिलवाड़ - विश्व हिंदू परिषद
विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष सुनील वैष्णव ने आरोप लगाया है कि शहर में होर्डिंग्स की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया जाता. होर्डिंग पर लगा फ्लेक्स जर्जर हालत में होने के बावजूद उसे नहीं हटाया गया। जिसके चलते दुर्ग के राजेंद्र पार्क में हादसा हो गया.
निगम के कुछ अधिकारी कमीशन के चक्कर में लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार को राजेंद्र पार्क में हुई घटना को देखकर लोगों में गुस्सा है. यदि फ्लेक्स जर्जर हो गया है तो उसे हटा देना चाहिए। बड़े आकार के गुच्छों पर विशेष ध्यान रखना चाहिए।
घटना क्यों और कैसे हुई, हम इसकी जांच कराएंगे- निगम आयुक्त
इस मामले में जब निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर से बात की गई तो उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले होर्डिंग विज्ञापन वालों की बैठक हुई थी. जिसमें उन्हें सुरक्षा का ध्यान रखने को कहा गया था. राजेंद्रा पार्क का मामला संज्ञान में आया है। जिस होर्डिंग में घटना घटी, उस होर्डिंग संचालक से जवाब मांगा जाएगा होर्डिंग का संचालक मारुति एडवरटाइजर्स है। हम लापरवाही की जांच करेंगे और उसके आधार पर कार्रवाई करेंगे।
होर्डिंग का संचालक मारुति एडवरटाइजर्स है
इसके संचालक मयंक पांडे ने बताया कि वह पिछले 4 साल से होर्डिंग का संचालन कर रहे हैं और आखिरी फ्लेक्स किसी एसी कंपनी ने लगाया था। जो आधा फट गया था उसे निकालने के लिए लड़कों को बुलाया गया। जब वह उसे बाहर निकाल रहा था, तभी तेज़ बारिश होने लगी और परतें तेज़ी से नीचे आ गिरीं।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद के वसूलीबाज कांग्रेस नेता पर FIR : CM पोर्टल को बनाया कमीशन का खजाना, सचिव-सरपंचों को लूटने का बनाया जरिया, गिरफ्तारी की लटकी तलवार
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन