: बेहरोज रेस्टोरेंट से मंगाया पनीर, भेज दिया चिकन: जोमैटो से किया था ऑनलाइन ऑर्डर, हंगामे के बाद मैनेजर ने मांगी माफी
कंपनी मैनेजर ने मांगी माफी
जिसके बाद बेहरोज बिरयानी के मैनेजर अकबर खान ने ग्राहकों से इस गलती के लिए माफी मांगी। इसके बावजूद लोग काफी नाराज थे। माहौल को शांत करने के लिए उन्होंने कुछ राजनीतिक लोगों से ग्राहक पर दबाव भी बनवाया, तब जाकर मामला शांत हुआ।
पार्सल की पर्ची पर लगाया वेज स्टीकर
बेहरोज बिरयानी से आए पार्सल पर हरे रंग का चिह्न था। इस चिह्न का इस्तेमाल वेज खाद्य पदार्थों के लिए किया जाता है। वहीं नॉनवेज के लिए लाल रंग का चिह्न इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन बेहरोज के कर्मचारियों ने चिकन को हरे रंग के चिह्न वाले पार्सर में पैक करके भेज दिया।
ऑनलाइन सब्जियां मंगवाई
ऑर्डर करने वाले ग्राहक ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि वे हिंदू परिवार से हैं। 6 सितंबर को घर की सभी महिलाएं तीज का व्रत रख रही थीं। सुबह से पानी भी नहीं पिया था। इसलिए घर पर दाल-चावल बनाया। सोचा कि कुछ सब्जियां बाहर से मंगवा लूं। इसलिए जोमैटो के जरिए बेहरोज किचन से पनीर टिक्का मंगवाया।
खाद्य एवं औषधि सुरक्षा विभाग सो रहा है
शिकायतकर्ता का कहना है कि खाद्य एवं औषधि सुरक्षा विभाग की टीम को ऐसे रेस्टोरेंट और किचन संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। औचक छापेमारी कर यह देखना चाहिए कि काउंटर और स्टोर पर वेज और नॉनवेज की पैकिंग अलग-अलग है या नहीं।
बेहरोज में भी वेज-नॉनवेज सेक्शन अलग नहीं किया गया है। इसलिए उन्होंने वेज की जगह किसी और का नॉनवेज ऑर्डर भेज दिया। इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद के वसूलीबाज कांग्रेस नेता पर FIR : CM पोर्टल को बनाया कमीशन का खजाना, सचिव-सरपंचों को लूटने का बनाया जरिया, गिरफ्तारी की लटकी तलवार
सरकारी अस्पताल में इंजेक्शन लगाते वक्त टूटी सुई, शरीर में फंसी : गरियाबंद के फिंगेश्वर CHC का मामला, 1 महीने तक दर्द झेलता रहा किसान, एक्सरे कराया तो दिखी 17 MM की नोक
प्रार्थना सभा के विरोध पर बवाल, TI ने दी गाली : SI बोले- हर प्रार्थना सभा को सुरक्षा देने का सरकारी आदेश; 4 पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत, जानिए SP ने क्या कहा?
'मंत्री' को हाथी ने दौड़ाया, सूंड से उठाकर पटका, VIDEO : मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत खतरे से बाहर; 5 एकड़ करेले की फसल बर्बाद, 5 गांवों में अलर्ट
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन